फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Human work will be easier with artificial intelligence: Dr. Gurpreet

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आसान होंगे मनुष्य के काम: डॉ. गुरप्रीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Human work will be easier with artificial intelligence: Dr. Gurpreet
व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों को जानकारी देते वक्ता। - फोटो : Yamuna Nagar
जगाधरी। हरियाणा इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक के विद्यार्थियों के लिए एआईइन टीचिंग
विज्ञापन

लर्निंग सिस्टमस विशेषज्ञ विषय पर व्याख्यान करवाया गया। इस दौरान राजपुरा के इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी के कंप्यूटर एंड साइंस विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं निदेशक डॉ. गुरप्रीत सिंह मुख्य वक्ता रहे।
कार्यक्रम कॉलेज के अकादमिक डीन मनप्रीत सिंह के दिशा निर्देशों पर करवाया गया। जिसमें बीटेक के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। यहां पर डॉ. गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका हर क्षेत्र में बढ़ती जा रही है। कोरोना महामारी के बाद शिक्षा के क्षेत्र में काफी बदलाव आए हैं। विद्यार्थियों और शिक्षकों सहित सभी लोगों का प्रौद्योगिकी पर विश्वास मजबूत हुआ है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नॉलोजी में सीखने और शिक्षण दोनों को अनुकूलित करने की शक्ति है। डॉ. गुरप्रीत ने कहा कि शैक्षिक प्रक्रिया में काफी काम मैनुअल तरीके से होता है लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी की मदद से ग्रेडिंग, मूल्यांकन, एडमिशन, प्रगति रिपोर्ट और व्याख्यान के लिए संसाधनों को व्यवस्थित करने नियमित कार्य आसानी से हो जाएंगे।
विज्ञापन

शिक्षकों के समय-समय पर काम होंगे। विद्यार्थियों का कौशल विकसित करने में मदद मिलेगी।
रजिस्ट्रार फाइनेंस की प्रतिभा व डीन मनप्रीत सिंह ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को किताबी शिक्षा के अलावा ऐसे कार्यक्रमों की बहुत जरूरत है। इससे विद्यार्थियों को अनुभव व अनुभवों का निचौड़ प्राप्त होता है। विद्यार्थियों की ज्ञान वृद्धि के लिए ऐसे व्याख्यान कारगर हैं। इससे विद्यार्थियों को नई तकनीकियों की जानकारी मिलती है, जो उनकी शिक्षा व पेशेवर जिंदगी में काम आती है। कार्यक्रम सभी विद्यार्थियों के साथ स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed