फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Human qualities make the best beings: Sadhvi Babli

मनुष्य के गुण बनाते हैं सर्वश्रेष्ठ प्राणी : साध्वी बबली

Mon, 17 Mar 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 17 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Human qualities make the best beings: Sadhvi Babli
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हनुमान गेट स्थित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम में रविवार को साप्ताहिक सत्संग हुआ। सत्संग में आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी बबली भारती ने प्रवचन करते हुए कहा कि मानवीय गुण ही एक मानव को वास्तविक में सर्वश्रेष्ठ प्राणी बनाते हैं।
साध्वी ने कहा कि कुछ महत्त्वपूर्ण नैतिक सूत्र सदा हमारा मार्गदर्शन करते हैं, जब हम इसकी अनदेखी करते हैं, तो यह हमें पतन की ओर धकेल देते हैं। मानव शरीर धारण कर लेना ही आत्मा के उत्थान के लिए पर्याप्त नहीं है। यह कर्म योनि है और इसमें कर्म ही प्रधान है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक ब्रह्मनिष्ठ संत की कृपा दृष्टि से ही मनुष्य के जीवन का उद्धार हो सकता है। ब्रह्मांड की परम सत्ता के चरणों में शरणागत होने पर सभी प्रकार के सदगुण आचरण में स्वतः प्रकट हो जाते हैं। दया, करुणा, सहनशीलता, नम्रता इत्यादि गुण ही हमें मानवता प्रदान करते हैं। इन सभी गुणों में से नम्रता ऐसा दैवीय गुण हैं, जो मनुष्य को बड़ी से बड़ी विपदा से बचा लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस तरह तूफान आने पर बड़े-बड़े विशाल वृक्ष उखड़ जाते हैं, लेकिन नन्हीं घास तूफान में भी सुरक्षित रहती है। विनम्र स्वभाव से व्यक्ति दूसरों का दिल जीत लेता है। हृदय की नम्रता हर शत्रु को मित्र बनाने के लिए सहायक होती है। किसी फल को देखकर ही हम उसके पक जाने का अंदाजा लगा सकते हैं, इसी प्रकार परिपक्व व्यक्तित्व में नम्रता सहज रूप से ही परिलक्षित होती है। नम्रता वह गुण है जो सभी सकारात्मक गुणों को अपने साथ लेकर आती है।

नम्रता ही मनुष्य की वह शक्ति है जिसके द्वारा वह सारे संसार को अपने आगे झुका सकता है। एक विनम्र व्यक्ति का जीवन गीली मिट्टी की तरह होता है, जिसमें सद्भाव रूपी बीज सहज रूप से ही अंकुरित हो जाते हैं। गुरु की कृपा से मनुष्य के कर्म सद्गामी हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु के बिना किसी को गति नहीं मिलती है। मनुष्य को अपने कर्म प्रभु व गुरु चरणों में अर्पित कर चलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed