{"_id":"57d5a9454f1c1b040d317622","slug":"hudda-ex-cm-rador-yamunanagar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार कर रही जनता का शोषण: हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार कर रही जनता का शोषण: हुड्डा
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
Updated Mon, 12 Sep 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर
- फोटो : यमुनानगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रादौर। पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने दो वर्ष के कार्यकाल में फसलों के औने पौने दाम देकर किसान विरोधी होने का सबूत दिया है। धान की फसल औने पौने दाम पर बिकी, परंतु चावल सस्ता नहीं हुआ। कपास के दाम गिरे, परंतु कपड़ा सस्ता नहीं हुआ। पाप्लर के दाम गिरे, लेकिन प्लाई के दाम कम नहीं हुए। आलू एक रुपया बिका, लेकिन चिप्स के दाम कम नहीं हुए। टमाटर के दाम कम हुए, लेकिन सॉस उसी रेट पर बिक रहा है कोयले के दाम कम हुए परंतु बिजली के दाम कम करने की बजाय और बढ़ा दिए गए। इससे पता चलता है कि भाजपा सरकार जनता का पूरी तरह से शोषण कर रही है।
ये शब्द शनिवार रात को जाट नगर जनसभा को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में बुजुर्गों की सम्मान भत्ता नंबरदार व सरपंच के माध्यम से घर आया करती थी। अब चारपाई पर पड़े बुजुर्गों को पेंशन लेने क लिए चारपाई सहित बैंक ले जाना पड़ता है। इससे बुजुर्गों का अपमान हो रहा है। कांग्रेस सरकार में 3 लाख 82 हजार गरीब परिवार को प्लाट दिए गए थे, लेकिन भाजपा सरकार ने एक गज भी जगह किसी गरीब व्यक्ति को नहीं दी। जिससे पता चलता है कि भाजपा सरकार गरीब विरोधी सरकार है। भाजपा सरकार देश व प्रदेश में जनता को धर्म व जाति के नाम पर लड़वाने का काम कर रही है। भाजपा का उद्देश्य देश का विकास करना नहीं बल्कि देश का विनाश करना है।
जनसभा का आयोजन पूर्व विधायक डॉ. बीएल सैनी की ओर से करवाया गया था। जिसमें युवा नेता धर्मसिंह बंचल, दलीप सिंह रिंकू व प्रधान जाटसभा एडवोकेट सुरेश पाल बंचल ने पूर्व मुख्यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। मौके पर पूर्व मंत्री फूलचंद मुलाना, पूर्व विधायक छछरौली अर्जुन सिंह, सतपाल बुबका, सतीश सांगवान धौलरा, जगमाल हडतान, परमजीत धीमान, छोटेलाल रादौर, पंडित सोमदत्त शर्मा रादौर, सुरेश खुर्दबन, राजकुमार खुर्दबन, सिंगराम सैनी, बलजीत सैनी घेसपुर, नरेंद्र दोहली, सुरेश कांबोज बुबका, धर्मसिंह पिंकी, रामचंद्र सैनी, राजेश दहिया, काका वालिया, यादविंद्र कांबोज, रमेश राणा, बलबीर हुड्डा बापौली, हिसमसिंह लालर व जय सिंह ढिल्लों उपस्थित थे।