फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Huda residents expressed anger over sanitation workers putting dead dog in drain

सफाई कर्मचारियों ने नाले में मरा कुत्ता डाला, लोगों में आक्रोश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
Huda residents expressed anger over sanitation workers putting dead dog in drain
हुडा सेक्टर 17 से गुजर रहा नाला। - फोटो : AMAR UJALA
जगाधरी हुडा सेक्टर 17 में कम्युनिटी सेंटर के पीछे स्थित संजीवनी पार्क के पास गुजर रहे नाले में सफाई कर्मचारियों द्वारा मरा हुआ कुत्ता डालने पर हुडा वासियों ने रोष जताया। कैप्टन दिनेश शर्मा, रमेश प्रताप राणा, केतन जयसवाल, राजेश शर्मा, राजन गोयल, सुजीत सिंह, सुरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारियों ने मरा हुआ कुत्ता उनके घरों के पास से गुजर रहे नाले में डाल दिया है। जिसकी वजह से पूरे क्षेत्र में गंदी बदबू फैली हुई है। उनका सांस लेना भी दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में जब उन्होंने हुड्डा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान धर्मचंद बिंदल व अन्य पदाधिकारियों से शिकायत की तो उन्होंने इस संबंध में कार्यवाही करने से मना कर दिया। हुड्डा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान धर्मचंद बिंदल का कहना है कि सफाई सुपरवाइजर को बुला कर बोल दिया गया है कि सभी सफाई कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दे कि भविष्य में कुछ ऐसा करें, अन्यथा ऐसा करने वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed