फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   HSSC, Exam, yamunanagar, haryana

एचएसएससी की क्लर्क पद की लिखित परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

Sat, 26 Nov 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Sat, 26 Nov 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जिले के शिक्षण संस्थानों में बने केंद्रों पर 27 नवंबर को लिपिक के पदों की भर्ती हेतु लिखित परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्वक एवं नकल रहित संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में ड्यूटी मजिस्ट्रेटों, परीक्षा केन्द्र प्रभारियों एवं पर्यवेक्षकों व परीक्षा केंद्र अधीक्षकों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए नगराधीश भारत भूषण ने कहा कि परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी प्रबंध पूर्ण कर लिए गए हैं। उक्त परीक्षा के लिए जिले में विभिन्न परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा प्रात: कालीन सत्र में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे और शाम तीन बजे से 4:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन


सभी परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए जैमर लगाए गए हैं तथा यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी असली परीक्षार्थी के स्थान पर कोई अन्य परीक्षार्थी परीक्षा न दे सकें। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन द्वारा उक्त परीक्षाओं में बाहरी हस्तक्षेप को रोकने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु ड्यूटी मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने परीक्षा केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि वह उक्त परीक्षा के प्रश्न पत्र निर्धारित समय से नोडल अधिकारी एवं नगराधीश के माध्यम से कोषाधिकारी जगाधरी के कार्यालय से प्राप्त करेंगे। परीक्षा संपन्न होने के बाद प्रश्न पत्रों एवं उत्तर पुस्तिकाओं को वापस नोडल अधिकारी एवं हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्यों को सौंपेंगे। अगर किसी अधिकारी को परीक्षाओं के दौरान कोई समस्या आती है तो उसकी सूचना नोडल अधिकारी एवं एसडीएम जगाधरी भारत भूषण कौशिक व संबंधित ड्यूटी मजिस्ट्रेट को दें। मौके पर जगाधरी केडीडीपीओ गगनदीप सिंह, डीएसपी मदनलाल, अजय राणा, जिला शिक्षा अधिकारी आनंद चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सिर्फ रोल नंबर स्लिप व परिचय पत्र ले जाने की अनुमति:
परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थी को परिचय पत्र व रोल नंबर स्लिप के अलावा कोई भी अन्य वस्तु ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उक्त परीक्षाओं में कोई भी परीक्षार्थी मोबाइल, अंगूठी, घड़ी, कड़ा, जूड़ा पिन/क्लिप, बेल्ट, जेवर पहनकर या अन्य सामान परीक्षा केंद्र के अंदर लेकर नहीं जाएगा। इसके साथ सिक्ख परीक्षार्थी कृपाण भी साथ लेकर नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा को लेकर लगाई धारा-144:
जिलाधीश डॉ. एसएस फूलिया ने 27 नवंबर को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दोपहर बाद तीन बजे से सायं 4:30 बजे तक यमुनानगर में स्थित विभिन्न कॉलेजों एवं स्कूूलों में बने परीक्षा केंद्रों पर होने वाली हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पंचकूला द्वारा लिपिकों के पदों की भर्ती हेतु लिखित परीक्षा को ध्यान में रखते हुए आपराधिक प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा-144 के तहत निषेद्याज्ञा के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 27 नवंबर दिन रविवार को परीक्षा केंद्रों के चारो ओर 200 मीटर की परिधि में लागू रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed