फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   How to sell property in pieces, registration is not happening

Yamuna Nagar News: टुकड़ों में कैसे संपत्ति बेचें लोग, नहीं हो रही रजिस्ट्री

Sun, 19 May 2024 05:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 19 May 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
How to sell property in pieces, registration is not happening
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मालिकाना हक होने के बावजूद संपत्ति मालिक प्लॉट, मकान, दुकान को टुकड़ों में नहीं बेच पा रहे हैं। उनका आरोप है कि जगाधरी तहसील के चक्कर काट रहे हैं, पर संपत्ति की अलग-अलग टुकड़ों में रजिस्ट्री करने से कर्मी इंकार कर रहे हैं। इस समस्या से पीड़ितों कई लोग प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन के प्रधान की अगुवाई लघु सचिवालय पहुंचे, जहां एडीसी आयुष सिन्हा काे पूरा मामला बताया और संपत्ति की टुकड़ों में रजिस्ट्री कराए जाने की मांग की।
प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन के प्रधान विनोद मरवाह की अगुवाई में सचिवालय पहुंचे योगेश कुमार, बलजीत सिंह, करनैल सिंह, पवन, रामपाल, संदीप, बलदेव, सलिम, अशोक ने बताया कि उनके प्लॉट, मकान व दुकान नगर निगम यमुनानगर जगाधरी सीमा के अंतर्गत स्थित हैं। इन संपत्ति का कुछ टुकड़ा बेचना चाहते हैं, जिसके लिए रजिस्ट्री कराने जगाधरी तहसील जाते हैं, पर वहां कर्मचारी संपत्ति का टुकड़ा न करने की कहकर रजिस्ट्री करने से इंकार कर देते हैं।
विज्ञापन

वह बच्चों की पढ़ाई व शादियों सहित परिवार के सदस्यों के इलाज के लिए संपत्ति का कुछ टुकड़ा बेचना चाहते हैं। बहुत मुश्किल से ग्राहक भी मिले, पर जगाधरी तहसील कार्यालय में संपत्ति के जिस टुकड़े को बेचना है, उसका रजिस्ट्री कराने गए तो कर्मचारियों ने ऐसा करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में संपत्ति के टुकड़े को बेचने से जिन कामों को पूरा करने की योजना थी, वह सब काम अधूरे रह गए हैं। साथ ही संपत्ति को टुकड़े में बेचने के लिए मिले ग्राहक भीलौट गए हैं। उनकी मांग है कि उनकी संपत्ति की टुकड़ों में रजिस्ट्री बैयनामा किए जाएं। यही मांग एडीसी से भी की।

एसोसिएशन के प्रधान एवं निवर्तमान पार्षद विनोद मरवाह ने बताया कि एक ओर जगाधरी तहसील में टुकड़ों में रजिस्ट्री नहीं हो पा रही वहीं, नगर निगम यमुनानगर कार्यालय अपनी संपत्ति आईडी को टुकड़ों में बनाने के लिए आवेदन करते हैं तो ऐसा करने से नगर निगम कर्मी इंकार कर देते हैं। दोनों जगह से लोग परेशान लौट रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेकर इसका समाधान किया जाना चाहिए।

संबंधित अधिकारियों से मामले में बात करेंगे। नियमानुसार जो भी कार्यवाही बनेगी, वह अमल में लाई जाएगी। - आयुष सिन्हा, एडीसी, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed