फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Hotels, restaurants, showrooms running on residential colony to say

रिहायश के लिए बसा मॉडल टाउन अधिकारियों की उदासीनता से बना कमर्शियल गतिविधियों का अड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Hotels, restaurants, showrooms running on residential colony to say
लोगों के रहने के लिए बसाया गया मॉडल टाउन देखते ही देखते कामर्शियल गतिविधियों का अड्डा बन गया। मॉडल टाउन में कई रेस्टोरेंट, होटल, शोरूम खुल चुके हैं, जबकि नियमानुसार इसमें एक भी कामर्शियल गतिविधि नहीं हो सकती, परंतु नगर निगम के अधिकारियों ने इसकी सुध नहीं ली। यही कारण है कि लोगों ने रिहायशी नक्शे पास कराकर कामर्शियल भवनों के निर्माण करा लिए। इस दौरान पार्षदों ने अवैध निर्माण का विरोध भी किया, परंतु अधिकारियों की कार्रवाई नोटिस भेजने तक सीमित रही।
विज्ञापन

देश की आजादी के बाद जब पाकिस्तान में रहने वाले लोगों पर अत्याचार होने लगे तो लोगों ने वहां से पलायन शुरू कर दिया था। तब पाकिस्तान से आए लोग अपनी सहूलियत के हिसाब से देश के अलग-अलग राज्यों में बस गए थे। उसी दौरान सरकार ने लोगों को मॉडल टाउन में नेहरू पार्क के आसपास रहने को जगह दी थी। तब मॉडल टाउन में पक्के निर्माण नहीं थे। चारों तरफ जंगल व झाड़ियां होती थीं। पाकिस्तान से आए लोग टेंट व झोपड़ी बनाकर उनमें रहे थे। तभी से मॉडल टाउन में रिहायशी टाउन प्लानिंग स्कीम चल रही है। इसके अनुसार मॉडल टाउन का प्रयोग केवल रहने के लिए ही किया जा सकता है। इसमें किसी प्रकार की व्यवसायिक गतिविधि नहीं हो सकती, परंतु धीरे-धीरे लोगों ने सड़कों किनारे अवैध रूप से होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दुकानें बना लीं।
विज्ञापन

कामर्शियल निर्माण करने वालों केे आगे बेबस अधिकारी
मॉडल टाउन में कामर्शियल निर्माण करने वालों पर जब कार्रवाई करने की बात आती है तो निगम के अधिकारी बेबस नजर आते हैं। शहर के बीचोंबीच एक ऐसा एरिया जिसमें कोई भी कामर्शियल निर्माण नहीं हो सकता, फिर भी उसमें निर्माण हो रहे हैं। लोगों को यह भी पता है कि जो निर्माण हो रहा है उसका उनसे रिहायशी नक्शा पास कराया गया है, फिर भी किसी पर हाथ डालने से अधिकारी डरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब निगम हाउस में लाएंगे प्रस्ताव
24 मार्च को नगर निगम हाउस की बैठक होगी, जिसमें मॉडल टाउन में कामर्शियल निर्माण करने का प्रस्ताव लाया जाएगा। एजेंडे में शामिल प्रस्ताव में कहा गया है कि मॉडल टाउन एरिया में लगभग 75 वर्ष पूर्व स्वीकृत रिहायशी टाउन प्लानिंग स्कीम है। समय के साथ-साथ इसमें व्यावसायिक गतिविधियां हो रही हैं, इसलिए सरकार को प्रस्ताव प्रेषित किया जाना उचित होगा कि इस एरिया में चार्जेज लगाकर व्यावसायिक गतिविधियों की स्वीकृति प्रदान की जाए।

सब अधिकारियों की मिलीभगत है : विनोद मरवाह
वार्ड आठ के पार्षद विनोद मरवाह का कहना है कि उनके वार्ड में पड़ने वाले मॉडल टाउन में अनाधिकृत रूप से शोरूम, रेस्टोरेंट, होटल व मॉल चल रहे हैं। अधिकारी उनके रिहायशी नक्शे पास करते हैं और कामर्शियल निर्माण कराते हैं। पिछले दिनों हो रहे अवैध निर्माण का विरोध कर उन्होंने काम रुकवाया था, परंतु अधिकारियों ने एक नोटिस भेज खानापूर्ति कर दी। इसके बाद भी उसका काम जारी रहा। अब मॉडल टाउन में कामर्शियल निर्माण को मंजूर करवा कर लोगों को खुश करने की कोशिश की जा रही है। यह मुद्दा हाउस की बैठक में उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed