फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Hospital will get NOC soon, trial successful

Yamuna Nagar News: अस्पताल को जल्द मिलेगी एनओसी, ट्रायल सफल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Hospital will get NOC soon, trial successful
मुकंद लाल जिला सिविल अस्पताल को फायर एनओसी मिलने की उम्मीद जगी है। एनओसी से पहले दमकल व पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में अस्पताल में बिछाई गई फायर लाइन का ट्रायल लिया गया। ट्रायल पूरी तरह से सफल रहा। फायर लाइन से जब पानी का वॉल खोला गया तो प्रेशर इतना ज्यादा था कि दो-दो कर्मचारी भी पाइप को संभाल नहीं सके। पाइप को संभालने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रेशर इतना ज्यादा था कि पानी की धार न केवल भवन के एक से दूसरे कोने तक बल्कि पांचवी मंजिल तक भी आसानी से पहुंच रही थी। अधिकारियों की माने तो अगले सप्ताह तक एनओसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इतने माह से जिला अस्पताल बिना फायर एनओसी के ही चल रहा था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 11 मई को 200 बेड के जिला अस्पताल का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया था। आनन फानन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने तब भवन का उद्घाटन तो करवा दिया था, लेकिन इससे पहले एनओसी संबंधित औपचारिकताओं को पूरा नहीं किया गया। भवन हैंडओवर करने से पहले पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने न तो दमकल विभाग से फायर एनओसी ली और न ही इसमें लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन सप्लाई की। तीन माह से अस्पताल बिना दमकल एनओसी के ही चल रहा है। ऐसा करके पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल में आने वाले मरीजों, उनके तीमारदारों के साथ-साथ यहां ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों व स्टॉफ की जान को भी जोखिम में डालने का काम किया। क्योंकि बिना एनओसी यदि आगजनी जैसी घटना हो जाए तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। अधिकारियों ने उद्घाटन काफी समय के बाद इसकी फायर एनओसी के लिए अप्लाई किया। अस्पताल में पानी सप्लाई के लिए पाइप लाइन भी कुछ समय पहले ही डाली गई। जिसके बाद अब चलाकर इसका ट्रायल लिया गया। ज्ञात हो कि जिला अस्पताल पहले 50 बेड का था। बाद में इसे 200 बेड का कर दिया गया। अस्पताल के निर्माण पर करीब 105 करोड़ रुपये खर्च आने की बात अधिकारियों ने कही है। जब से नए भवन में अस्पताल शुरू हुआ है तब से इसमें ओपीडी तीन गुणा तक बढ़ गई है। अब यहां रोजाना औसतन 2000 मरीज उपचार के लिए आते हैं।
विज्ञापन


मुकंद लाल जिला सिविल अस्पताल की पीएमओ डॉ. दिव्या मंगला ने बताया कि जिला अस्पताल फिलहाल बिना फायर एनओसी के चल रहा है। दमकल व पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में पानी की लाइन का ट्रायल लिया गया, जो सफल है। अगले सप्ताह तक फायर एनओसी दिए जाने की बात अधिकारियों ने कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed