{"_id":"6830e2b38a9e9b3b0e036435","slug":"hope-to-get-bba-in-chhachhrauli-and-bsc-in-radaur-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-138188-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: छछरौली में बीबीए व रादौर में बीएससी मिलने की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: छछरौली में बीबीए व रादौर में बीएससी मिलने की आस
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर।
स्नातक में दाखिले के लिए पांच दिन से ऑनलाइन पंजीकरण हो रहे हैं। ऐसे में सोमवार तक उच्च शिक्षा विभाग (डीएचई) की ओर से नए कोर्स व विषय शुरू करने पर फैसला आ सकता है। राजकीय महाविद्यालय छछरौली को बीबीए व राजकीय महाविद्यालय रादौर को बीएससी शुरू होने की उम्मीद है। छछरौली के महाविद्यालय में बीए में सोशियोलॉजी, प्रतापनगर के महाविद्यालय में बीए में कंप्यूटर व आहड़वाला (व्यासपुर) राजकीय महाविद्यालय में बीए में साइकोलॉजी, म्यूजिक वाेकल, फिजिकल एजुकेशन विषय शुरू हो सकते हैं। सत्र-2025-26 में स्नातक के नए कोर्स व विषय शुरू करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग (डीएचई) ने राजकीय महाविद्यालयों से डिमांड मांगी थी। जिले के पांच राजकीय महाविद्यालयों में सरस्वती नगर के राजकीय महाविद्यालयों को छोड़ अन्य चार ने भी डीएचई को नए कोर्स व विषय शुरू करने की मांग भेजी।
सरस्वती नगर में बीए, बीकॉम से चलाना पड़ेगा काम-
राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर में सत्र 2025-26 में बीए व बीकॉम से ही काम चलाना पड़ेगा। क्योंकि यहां महाविद्यालय के पास अपना भवन नहीं है। महाविद्यालय चार वर्षों से सरस्वती नगर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में संचालित हो रहा है, जहां जगह की कमी है।
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालयों में कोर्स व सीटें
राजकीय महाविद्यालय आहड़वाला, बिलासपुर-
कोर्स - सीटें
बीए - 320
बीकॉम - 80
बीकॉम (वोकेशनल) - 20
बीसीए - 40
बीएससी फिजिकल साइंस - 40
राजकीय महाविद्यालय छछरौली-
बीए - 400
बीकॉम - 160
बीसीए - 60
बीएससी लाइफ साइंस - 20
बीएससी फिजिकल साइंस - 160
राजकीय महाविद्यालय प्रतापनगर-
बीए - 60
बीकॉम - 40
राजकीय महाविद्यालय रादौर-
बीए - 240
बीकॉम - 80
बीकॉम (वोकेशनल) - 20
बीसीए - 50
राजकीय महाविद्यालय सरस्वती नगर-
बीए - 160
बीकॉम - 80
वर्जन-
राजकीय महाविद्यालय सरस्वती नगर के लिए नए कोर्स व विषय की मांग नहीं भेजी गई। अन्य महाविद्यालयों से कोर्स व विषयों की मांग भेजी गई। इन पर जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।- सुमन भाटिया, जिला उच्च शिक्षा अधिकारी, यमुनानगर।
विज्ञापन