{"_id":"6a232e1ad93caf7c2f0b4fcf","slug":"honouring-the-silver-medal-winning-athletes-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-157274-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रजत पदक जीतने वाली खिलाड़ियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रजत पदक जीतने वाली खिलाड़ियों का सम्मान
Sat, 06 Jun 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
गांव बापा में खिलाडि़यों के साथ सरपंच व अन्य। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। ओडिशा के राउरकेला में आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय जूनियर टेपबाल क्रिकेट प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाली हरियाणा टीम की खिलाड़ियों को गांव बापा में सम्मानित किया गया। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
कोच जितेंद्र जीतू बापा ने बताया कि हरियाणा की जूनियर लड़कियों की टीम में फ्रेंड्स क्लब सढौरा की खिलाड़ी तनिक्षा कश्यप, हरमनी पाल, हर्षिता पाल और कोमल ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचकर उपविजेता रहते हुए रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने बताया कि हरियाणा की जूनियर क्रिकेट टीम में फ्रेंड्स क्लब बापा के खिलाड़ी अक्सराज, पारस, विक्रांत, अनीश और वंश मेहरा भी शामिल रहे।
खिलाड़ियों के प्रदर्शन की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। इस अवसर पर सरपंच जसविंदर सिंह ने खिलाड़ियों को भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मलखान सिंह, देव सिंह, भूपेंद्र सिंह, संदीप सिंह, बलवान सिंह, महंत बंद्रीनाथ, दरोगा साहनी, राजेश और अनिल सहित अन्य मौजूद रहे।