फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Honored for serving langar in utensils

Yamuna Nagar News: बर्तनों में लंगर खिलाने पर किया सम्मानित

Wed, 29 Jan 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 29 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Honored for serving langar in utensils
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में शहर को सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग दिलवाने के लिए जीरो वेस्ट कार्यक्रम के तहत मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील दत्त द्वारा लायलपुर ट्रांसपोर्टेशन के मालिक उर्जित सिंह को सम्मानित किया गया। उर्जित सिंह का यह सम्मान जरूरतमंदों को स्टील के बर्तनों में लंगर खिलाने और सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए दिया गया।
उन्होंने लंगर लगाने वाली संस्थाओं, धार्मिक कार्यक्रम करने वाले लोगों से भी आह्वान किया है कि वे लंगर व भंडारे में प्लास्टिक के पत्तल व चम्मच का त्याग करके स्टील की प्लेट व बर्तनों का इस्तेमाल करें। सीएसआई सुनील दत्त ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर को अव्वल स्थान पर लाने के लिए निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर विभिन्न गतिविधियां की जा रही है।
विज्ञापन

सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने पर जीरो वेस्ट कार्यक्रम के तहत उर्चित सिंह का उत्साह व सम्मान बढ़ाने के लिए उसे सम्मानित किया। सीएसआई दत्त व एक सोच नई सोच संस्था के संस्थापक शशी गुप्ता ने बताया कि उर्जित सिंह द्वारा प्रतिदिन जरूरतमंदों को लंगर के माध्यम से मुफ्त खाना स्टील के बर्तन में उपलब्ध करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लंगर लगाने वाले स्थान की साफ सफाई रहती है और गंदगी नहीं फैलती। सबसे बड़ी बात सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं होने से लोगों में अच्छा संदेश भी जाता है। समाजसेवियों, धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं को लंगर में स्टील के बर्तन का प्रयोग कर स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में सहयोग देना चाहिए। इस अवसर पर एसआई सुशील कुमार, संस्था सदस्य रुपाली, सविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed