फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Holi shopping picks up, smell of Gujiya fills homes

Yamuna Nagar News: होली की खरीदारी तेज, घरों में गुझिया की महक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Holi shopping picks up, smell of Gujiya fills homes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। होली का लोगों में खूब उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों में उत्साह के चलते इन दिनों बाजारों में खूब रौनक है। वहीं, बाजार भी होली के सामान से अटे पड़े हैं और दुकान व कारोबारी में होली के रंग में सराबोर दिखाई दे रहे हैं। लोग होली के रंगों के साथ अन्य तमाम सामानों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। वहीं घरों से गुझिया की महक आने लगी है।
सबसे ज्यादा उत्साह महिलाओं में दिख रहा है। महिलाएं होली की तैयारियों में व्यस्त हैं और बाजार में खरीदारी कर रही हैं। घर में होली के पकवान बनाने की योजना के तहत महिलाएं खरीदारी कर रही हैं। इसके अलावा पूजन के लिए भी सामान की खरीदारी चल रही है। वीरवार को होलिका दहन होगा और महिलाएं होलिका का पूजन करेंगी।
विज्ञापन

होलिका दहन की पूजा में कच्चा सूती धागा, नारियल, गुलाल पाउडर, रोली, अक्षत, धूप, फूल, गाय के गोबर से बनी गुलरी, बताशे, छुआरा, सूखा नारियल (खोपा) नया अनाज, साबुत मूंग दाल, सप्तधान, मिट्टी कलश, साबूत हल्दी इत्यादि सामग्री का प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के सूखे मेवे भी पूजन में प्रयोग होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

होलिका दहन की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने इसकी जमकर खरीदारी की। इसके अलावा घर में पकवान बनाने के लिए भी महिलाएं खरीदारी कर रही हैं। गुझिया, मालपुआ इत्यादि बनाने के लिए महिलाएं सामान खरीद रही हैं। वहीं, बाजार में गुझिया बनाने के लिए कई डिजाइन में सांचे उपलब्ध हैं।

होली का त्योहार बिना गुझिया के अधूरा है। ऐसे में इन दिनों सबसे ज्यादा गुझिया के सामान की खरीदारी हो रही है। इससे बाजार में मावा, सूखे मेवे की मांग कई गुना बढ़ गई है। इसके दूध व दही की मांग भी अन्य दिनों की अपेक्षा बढ़ी है। डेयरी दूध के अतिरिक्त पैकेट वाले दूध की मांग में भी वृद्धि हुई है।

दूध विक्रेता गगन, जतिन, सौरभ ने बताया कि होली के कारण पैकेट वाले दूध की मांग बढ़ी है। इसमें करीब 30 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है। इसके अलावा दुग्ध निर्मित खाद्य पदार्थों की मांग भी बढ़ी है। मावा की मांग में करीब 30 से 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed