फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Holi festival: fiercely blown gulal and colors rained

होली पर्व : जमकर उड़ा गुलाल और रंगों की हुई बरसात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Holi festival: fiercely blown gulal and colors rained
यमुनानगर। होली पर्व जिले भर में हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। हर तरफ रंग व गुलाल की बौछारें नजर आ रही थी। आखिर दो साल बाद लोगों को होली का पर्व मनाने के लिए मिला था। ऐसे में होली का रंग और गहरा हो गया। घर घर में पकवान व मिठाई की खुशबू आ रही थी। इतना ही नहीं सभी लोग अपने गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे से गले मिले और होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

रंगों की बौछार होने से ऐसा लग रहा था मानों इंद्रधनुष जमीन पर उतर आया हो। जैसे जैसे दिन चढ़ा वैसे वैसे लोग रंग में सराबोर दिखाई देने लगे। बच्चे भी पिचकारियों से रंगों की बौछार किए। युवाओं ने अलग अंदाज में होली खेली। वह डीजे पर होली के विभिन्न गानों की धुन पर डांस करते हुए गुलाल उड़ा रहे थे। जगह जगह गीले रंग की बौछारों की वजह से सड़कें भी रंगीन हो गई थी। ग्रीन पार्क वेलफेयर सोसायटी द्वारा होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भजन गायक मोंटी राजा ने अपने भजनों से सभी को निहाल किया। सोसायटी प्रधान देवेंद्र मेहता ने कहा कि ऐसे आयोजन समय की आवश्यकता है क्योंकि इन आयोजनों से जहां भाईचारा बढ़ता है, वहीं युवा पीढ़ी को अपने पर्व बारे जानकारी मिलती है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष होली मिलन का आयोजन किया जाता रहा है लेकिन पिछले वर्ष कोरोना के कारण यह आयोजन नहीं हुआ था।
विज्ञापन

जगाधरी: होली पर्व पर बीएन महल में श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य तौर पर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने होली के पर्व तथा होलिका दहन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि होलिका दहन सच्ची भक्ति सच्ची शक्ति का प्रतीक है। किस प्रकार विष्णु भगत प्रह्लाद के पिता हिरण्य कश्यप जो राक्षस राज था और खुद को भगवान मानता था उसे अपने पुत्र प्रह्लाद की विष्णु भगवान की भक्ति पसंद नहीं थी। हिरण्य कश्यप की बहन भतीजे प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठ जाती है क्योंकि उनकी बहन को आग में ना जलने का वरदान था, लेकिन विष्णु भक्त प्रल्हाद अपनी भक्ति के कारण आग में जलने से बच गया। पूर्णिमा की रात्रि घटित घटना को लेकर उसी समय से होलिका दहन के बाद रंगों का उत्सव होली उस के दूसरे दिन मनाया जाता है। इस दौरान एसपी कमलदीप गोयल ने भी विशेष तौर पर शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलासपुर। होली पर्व पर श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति द्वारा श्री खेड़ा मंदिर प्रांगण में एक शाम श्री राधा कृष्ण के नाम भजन संध्या करवाई गई। सबसे पहले भगवान श्री कृष्ण व राधा रानी की पूजा अर्चना की गई। भजन गायक रिकी मखीजा ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का गुणगान किया। भजन गायक ने मेरे राधा और श्याम, होली खेले रघुवीरा, बृज की होली आई रे ब्रज की होली, भजन गाकर पूरे वातावरण को कृष्णमय बना दिया। इस दौरान जमकर श्रद्धालुओं ने रंगों और फूलों की होली खेली। सेवक सतीश चुग ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना करने से जाने अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है।
यमुनानगर। हरियाणा राज्य समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन मलिक रोजी आनंद ने होली का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान अपने साथियों के साथ फूलों व रंगों की होली जमकर खेली। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार सद्भावना और भाईचारे का है। यह पर्व जहां जीवन में खुशी के रंग घोलते हैं वहीं एक-दूसरे से मिलने का अवसर भी मिलता है। इस त्योहार को हमेशा इसी तरह से प्रेम के साथ मनाना चाहिए।
राधा कृष्ण मंदिर में खेली फूलों की होली
साढौरा। शहर के राधा कृष्ण मंदिर में इस बार भी होली पर्व जमकर फूलों की होली खेली गई। श्रद्धालुओं में जहां खुशी थी वहीं काफी उत्साह दिखाई दिया। हालांकि यह कार्यक्रम दो घंटे का रहा, मगर इस दौरान श्रद्धालु जमकर भजनों पर झूमे। आयोजक राधा सखी मंडल का कहना है कि यहां पर हर साल 50 किलो से अधिक फूल मंगाए जाते हैं। सुबह कीर्तन के साथ आयोजन की शुरुआत होती है। इसके बाद वृंदावन से आए भजन गायक आचार्य नितिन कृष्ण महाराज ने अपनी वाणी से सब को मन मोह लिया। राधा कृष्ण की लीलाओं के माध्यम से ब्रज की लट्ठमार होली तथा लड्डू होली शुरू की गई, तो सारा परिसर झूमने लगा।

चाइल्डलाइन ने मनाया बच्चों के साथ होली का पर्व
यमुनानगर। उत्थान संस्थान की इकाई चाइल्ड लाइन की टीम ने होली का त्योहार टैगोर गार्डन के बच्चे एवं उनके परिजनों के साथ मनाया। चाइल्ड लाइन की डायरेक्टर डॉ. अंजू बाजपेयी ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा की हमें इस पर्व को बिना भेदभाव के साथ मनाना चाहिये। हमें होली पर पानी की बचत करनी चाहिए। टीम ने बच्चों को बताया कि पक्के रंगों का प्रयोग नहीं करना चाहिए, इससे त्वचा को हानि पहुंचती है। चाइल्ड लाइन की समन्वयक शैफाली ने बच्चे एवं उपस्थित उनके परिजनों को चाइल्ड लाइन के हेल्प लाइन नंबर और टोल फ्री नंबर 1098 के बारे में जानकारी दी ।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed