फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   hindi story, civic issue, Mohammad Naim, save bird, yamunanagar

शहरीकरण और आतिशबाजी से शहर से गायब हो रही गौरया

Sun, 20 Mar 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Sun, 20 Mar 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
hindi story, civic issue, Mohammad Naim, save bird, yamunanagar
गौरया - फोटो : buerue
जगाधरी के मोहम्मद नईम पिछले दो दशकों से गौरया को बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं, लेकिन बढ़ता शहरीकरण और शोरगुल इस नन्ही चिरैया की जान का दुश्मन बना हुआ है। नईम के आंगन में लगी बेल पर कभी 250 से अधिक गौरया रहती थी, लेकिन अब इनकी संख्या घटकर 30 के आसपास रह गई है।
विज्ञापन


जगाधरी के विशाल नगर निवासी मोहम्मद नईम के घर में 1992 से गौरया मौजूद हैं। इनके आंगन में लगी बेल में गौरया दिन भर चहचहाती रहती हैं। इन गौरया को नईम प्रतिदिन बाजरा व रोटी खिलाते हैं। मोहम्मद नईम ने बताया कि वर्ष 1994 से वह प्रतिदिन अपने आंगन में गौरया के लिए दाना और पानी रख रहे हैं। जब वह घर में नहीं होते हैं तो परिवार के अन्य सदस्य यह जिम्मेदारी उठाते हैं।
विज्ञापन


नईम प्रतिदिन तीन वक्त गौरया को दाना डालतेे हैं। नईम बताते है कि अल सुबह ही गौरया उनके आंगन में चहचहाना शुरू कर देती हैं। ऐसा लगता है कि मानो वे दाना मांग रही हो। सुबह खा-पीकर गौरया चली जाती है और दोपहर को बेल पर आकर बैठ जाती है। नईम के आंगन में दाना डालते ही गौरया नीचे उतरकर दाना चुगने लगती हैं। इसी प्रकार शाम को नईम फिर दाना डालते हैं। नईम के घर के नजदीक बंद पड़े पुराने कच्चे मकान में गौरया ने अपने घोंसले बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंगन बलिया की बेल काफी घनी और कंटीली होती हैं, जिसमें नन्ही गौरया शिकारी पक्षियों से पूरी तरह महफूज रहती है। नईम ने वर्ष 1992 में अपने घर में बैंगन बलिया की बेल लगाई थी। इसके दो साल बाद ही बेल पर 15-20 गौरया आकर बैठने लगी। नईम ने पूरे आंगन में बेल लगा दी, ताकि और अधिक गौरया यहां आए। कुछ महीनों में ही बेल बढ़ी और साथ ही साथ चिड़ियों की संख्या भी बढ़ने लगी। दो-तीन सालों में ही गौरया की संख्या 250 तक पहुंच गई।


कंक्रीट के मकानों ने छीना गौरया का आशियाना

पिछले डेढ़ दशक में इन गौरया की संख्या 80 फीसदी कम हो गई है। दरअसल गौरया कच्चे मकानों में घोसला बनाती हैं। बीस साल पहले नईम के घर के आसपास काफी कच्चे मकान थे। समय गुजरने के साथ कच्चे मकान कंक्रीट के बनते गए, जिससे गौरया के लिए घोंसला बनाने की जगह खत्म होती रही। आतिशबाजी का बढ़ता चलन भी गौरया के वजूद को खत्म कर रहा है।

आतिशबाजी की तेज आवाज से गौरया हार्ट अटैक से मरने लगती हैं या फिर घबराकर घोंसले से उड़ जाती है। अंधेरा होने के कारण वे बिजली की तारों से टकराकर मर जाती हैं या शिकारी पक्षी उन्हें दबोच लेते हैं। पहले सिर्फ दीवाली पर आतिशबाजी चलती थी, लेकिन अब शादी और अन्य त्योहारों पर भी आतिशबाजी चलाई जाती है, जो गौरया के लिए जानलेवा साबित हो रही है।


दुर्लभ प्रजाति में शामिल हो गई है गौरया : प्रो. सोढ़ी
गुरुनानक खालसा कॉलेज के बोटनी के पूर्व विभागाध्यक्ष जगतार सिंह सोढ़ी का कहना है कि गौरया अब दुर्लभ प्रजाति में शामिल हो गई है। यदि इन्हें बचाने का जल्द प्रयास न किया गया तो इनका अस्तित्व पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। फसलों में कीटनाशक का इस्तेमाल बढ़ने से भी गौरया खत्म हो रही हैं। गौरया फसलों के कीटनाशक खाती है, जिससे उनकी मौत हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed