फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Service: Special bus from Yamunanagar to Pabni to run starting Monday.

सुविधा : यमुनानगर से पाबनी तक सोमवार से चलेगी विशेष बस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Service: Special bus from Yamunanagar to Pabni to run starting Monday.
यमुनानगर रोडवेज डिपो पर खड़ीं बसें। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुलाब नगर-साढौरा मार्ग पर पाबनी अड्डे के पास बसों की कमी को लेकर छात्राओं के जाम के बाद रोडवेज हरकत में आ गया है। विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए इस रूट पर अब सोमवार से एक अतिरिक्त विशेष बस चलाने का निर्णय लिया गया है। यह बस सुबह पौने आठ बजे से यमुनानगर बस स्टैंड से पाबनी अड्डे तक चलेगी।
इससे सुबह के समय बसों की संख्या बढ़कर चार हो जाएगी। इससे पाबनी और आसपास के गांवों से शिक्षण संस्थानों में जाने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अब रोडवेज ने अतिरिक्त बस चलाने का फैसला लिया है। विभाग का कहना है कि नई बस के संचालन से सुबह के समय पाबनी व आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को बस में जगह मिलने में आसानी होगी। इससे उन्हें शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने में भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

रोडवेज के ड्यूटी इंस्पेक्टर कर्म सिंह ने बताया कि अतिरिक्त बस सुबह करीब पौने आठ बजे यमुनानगर बस स्टैंड से पाबनी के लिए रवाना होगी। करीब सवा आठ बजे यह बस पाबनी से वापस यमुनानगर के लिए चलेगी। बस जगाधरी होते हुए यमुनानगर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि बस का संचालन पूरे सप्ताह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढौरा से सरांवा, पाबनी होते हुए यमुनानगर के लिए वर्तमान में सुबह 6:30, 7:40 और 8 बजे बसें चलती हैं। विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण ये बसें सरांवा पहुंचने तक ही भर जाती हैं। इसके बाद पाबनी और आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को बस में जगह नहीं मिलती।
कई विद्यार्थी बस में चढ़ने के लिए काफी देर तक इंतजार करते हैं और इसके कारण कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानों में समय पर नहीं पहुंच पाते। पाबनी-साढौरा रूट पर करीब 20 गांव आते हैं। इन गांवों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी रोजाना कॉलेज जाने के लिए बसों पर निर्भर हैं। पर्याप्त बसें नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब चौथी बस इन तीनों बसों के लौटने के बाद चलेगी।

बसों की कमी और अनियमित संचालन का किया था विरोध
बसों की कमी और अनियमित संचालन से परेशान छात्राओं और ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह पाबनी अड्डे के पास गुलाब नगर-साढौरा मार्ग पर जाम लगा दिया था। कॉलेज जाने वाली छात्राएं सड़क पर बैठ गई थीं। कई छात्राओं ने मानव शृंखला बनाकर मार्ग रोक दिया। प्रदर्शन में पाबनी और आसपास के गांवों से कॉलेज जाने वाले विद्यार्थी भी शामिल हुए थे। विद्यार्थियों ने रोडवेज विभाग से इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ बसों का समय निर्धारित करने की मांग की थी। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed