{"_id":"68794c6429ada97b7408dce2","slug":"highway-jammed-for-two-hours-when-kanwar-van-was-broken-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-140917-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कांवड़ खंडित होने पर हाईवे दो घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कांवड़ खंडित होने पर हाईवे दो घंटे जाम
Fri, 18 Jul 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी (यमुनानगर)। कार चालक ने हरिद्वार से गंगाजल लेकर हिमाचल प्रदेश के बद्दी लौट रहे कांवड़िये की कांवड़ में टक्कर मार दी। इससे कांवड़ सड़क पर गिर गई और कार चालक मौके से भाग गया। घटना जगाधरी-पांवटा हाईवे पर सनातन धर्म (मटका) चौक पर बुधवार देर रात हुई। कांवड़ खंडित होने पर गुस्साए करीब सौ कांवड़ियों ने हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।
करीब दो घंटे तक दो थानों की पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, पर वह नहीं माने। वह इस मांग अड़े रहे कि जिस कार चालक ने कांवड़ खंडित की, वह हरिद्वार से कांवड़ लाकर दे। मौके पर पहुंचे डीएसपी राजीव मिगलानी ने आश्वासन दिया कि पुलिस हरिद्वार से कांवड़ लाकर देगी, तब कांवड़िये शांत हुए जाम खोल दिया गया।
हिमाचल प्रदेश के बद्दी निवासी सोनू व उसके साथी हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान जगाधरी-पांवटा हाइवे पर सनातन धर्म (मटका) चौक रात करीब दस बजे एक कार चालक ने सोनू की कांवड़ में टक्कर मार दी। इस टक्कर से कांवड़ मार्ग पर गिर गई। अज्ञात कार चालक टक्कर मारने के बाद वाहन सहित भागने में सफल रहा। कार की टक्कर से कांवड़ खंडित होने की बात पूरी टोली को लगी। साथ ही मार्ग से निकल रहे अन्य कांवड़ियों का भी कांवड़ खंडित किए जाने पर गुस्सा फूट पड़ा। करीब 100 कांवड़ियों ने रात करीब 11 बजे हाईवे पर अपने वाहन अड़ा कर जाम लगा दिया। सूचना पर डायल-112, अर्जुन नगर चौकी, सेक्टर-17 व थाना शहर जगाधरी पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि हाईवे पर जाम न लगाएं और शांति से अपनी बात बताएं, लेकिन कांवड़िये हाईवे पर डटे रहे। कांवड़िये अड़े रहे कि कांवड़ को खंडित करने वाले कार चालक को मौके पर पकड़ कर लाया जाए और उसके द्वारा ही हरिद्वार से दूसरी कांवड़ लाकर दी जाए। जब कांवड़िये शांत नहीं हुए, तब मौके पर डीएसपी राजीव मिगलानी पहुंचे। मिगलानी ने कहा कि पुलिस उन्हें हरिद्वार से कांवड़ लाकर देगी, जिस पर कांवड़िये मान गए और जाम खोल दिया।
कांवड़ियों की ओर से हाईवे पर जाम लगाने की सूचना मिली थी। उनकी मांग पर हरिद्वार से कांवड़ लाकर देने का आश्वासन दिया गया, जिस पर उन्होंने जाम खोल दिया। -राजीव मिगलानी, डीएसपी, यमुनानगर।