{"_id":"5d2f62ef8ebc3e6cbc33975a","slug":"highway-jaam-people-protest-yamuna-nagar-news-rtk5054411112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मियों पर कार्रवाई न होने पर भड़के परिजन, शव रख नेशनल हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मियों पर कार्रवाई न होने पर भड़के परिजन, शव रख नेशनल हाईवे किया जाम
विज्ञापन
नेशनल हाईवे 73 पर शव रखकर जाम लगाने परिजन व ग्रामीण।
- फोटो : YAMUNA NAGAR
खंड के गांव सैनी माजरा (बलौली) निवासी जयभगवान (34) की खेत से घास लेकर लौटते हुए खंभे से करंट लगने पर मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बिजली कर्मियों व अधिकारियों पर बिजली ठीक न करने व मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की। आरोपी कर्मियों व अधिकारियों पर कार्रवाई न होने पर गुस्साएं परिजनों ने नेशनल हाईवे 73ए के शेरपुर मोड़ पर जयभगवान के शव को रखकर जाम लगा दिया। जाम लगने से नेशनल हाईवे व लेदी रोड पर लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना मिलने पर पहुंची डीएसपी जगाधरी सुधीर तनेजा ने आरोपियों पर केस दर्ज करने की बात कहकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मामले में अज्ञात बिजली कर्मियों पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
संभलने के लिए ट्रांसफार्मर की स्पोर्ट तार को पकड़ते ही झुलसा था जयभगवान : बलौली निवासी जबर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। उसके सगे चाचा का लड़का जयभगवान (34) मंगलवार शाम को खेतों में घास लेने के लिए गया था। शाम के समय वह घास लेकर वापस आ रहा था। जब जयभगवान उर्जनी के सरपंच अजमेर सिंह के ट्यूबवेल के पास पहुंचा तो वहां पर ट्रांसफार्मर के सपोर्टर तार लगे हुए थे। जब जयभगवान इस तार के पास से गुजर रहा था तो उसका पैर खेत में कीचड़ होने के कारण फिसलने लगा। जयभगवान ने संभलने के लिए ट्रांसफार्मर के सपोर्टर तार को पकड़ा तो उसे करंट लग गया। करंट लगने से वह नीचे गिर गया और बुरी तरह झुलस गया। इससे उसकी मौत हो गई।
शिकायत देने के बाद भी नहीं ठीक किया ट्रांसफार्मर : ग्रामीणों ने बताया कि जिस ट्रांसफार्मर के तार से जयभगवान को करंट लगा, उसे ठीक करने के लिए दो जुलाई को बिजली विभाग के शेरपुर मोड़ स्थित दफ्तर में लिखित शिकायत की थी। लेकिन बिजली कर्मचारियों ने खंभों के सपोर्टर तार में आ रहे करंट को रोकने का कोई इंतजाम नहीं किया गया। आखिर इसका खामियाजा जय भगवान को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। परिजनों का आरोप है कि यह सारा मामला यहां पर तैनात बिजली कर्मचारियों की लापरवाही से हुआ है। बिजली विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
शव को हाइवे के बीच रखकर बैठे परिजन, नारेबाजी व विलाप किया : मंगलवार देर शाम हुई युवक की मौत के बाद बुधवार सुबह उसके शव को पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने आरोपी बिजली कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर शेरपुर मोड़ पर पहुंचे। शव रखकर परिजनों नेशनल हाईवे 73ए के बीचों बीच बैठ गए और विलाप करने लगे। परिजनों व ग्रामीणों ने यहां बिजली निगम व पुलिस विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। लगभग एक घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। इस दौरान नेशनल हाईवे के दोनों ओर व लेदी रोड पर तीन से चार किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
जाम खुलवाने में एक डीएसपी व तीनों एसएचओ के छूटे पसीने : परिजनों द्वारा जाम लगाने की सूचना पर सबसे पहले थाना प्रभारी छछरौली लज्जाराम व थाना प्रभारी खिजराबाद देवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे आरोपी बिजली कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद सदर जगाधरी थाना प्रभारी दीदार सिंह भारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन वे भी परिजनों को नहीं मना पाए। इसके बाद डीएसपी जगाधरी सुधीर तनेजा ने भी परिजनों को समझाने का प्रयास किए, लेकिन वे आरोपियों पर केस दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। अंतत: डीएसपी जगाधरी सुधीर तनेजा ने ग्रामीणों से लिखित में शिकायत ली और थाना प्रभारी छछरौली को बिजली कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए और जाम खोला और मृतक के शव का संस्कार करने के लिए ले गए।
जाम की सूचना पर वे पुलिस बल के साथ मौकेे पर गए थे। परिजनों बिजली कर्मियों पर केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे। परिजनों व ग्रामीणों को समझा दिया गया है। मामले में बिजली कर्मचारियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोपियों का पता कर गिरफ्तार किया जाएगा।
- सुधीर तनेजा, डीएसपी जगाधरी।