फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   High speed trolley crushes a person riding a bicycle, angry villagers sabotage

तेज रफ्तार ट्राले ने साइकिल सवार व्यक्ति को कुचला, गुस्साएं ग्रामीणों ने तोड़फोड़ कर किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
High speed trolley crushes a person riding a bicycle, angry villagers sabotage
High speed trolley crushes a person riding a bicycle, angry villagers sabotage - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। पुराना सहारनपुर रोड पर तेज रफ्तार ट्राले से साइकिल सवार व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद भड़के ग्रामीणों ने ट्राले में जमकर तोड़फोड़ की। ट्राला चालक ने भाग कर अपनी जान बचाई। गुस्साएं ग्रामीणों ने काफी देर तक सड़क पर हंगामा किया। इस दौरान सड़क पर आधा घंटा तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर बुड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों का समझाकर शांत किया। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्राला चालक पर केस दर्जकर शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

गांव परवालों निवासी पंकज कुमार ने बुड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता जगमाल सिंह (53) मेहनत मजदूरी करते थे। रोज की तरह देर शाम वह काम समाप्त करके अपनी साइकिल पर मंगलवार देर शाम करीब सात बजे घर लौट रहे थे। जब उसके पिता पुराना सहारनपुर रोड पर गांव के अड्डे पर पहुंचे तो फतेहपुर पुल की तरफ से तेज गति से एक ट्राला आया। आरोपी चालक ने लापरवाही से ट्राला चलाते हुए उसके पिता की साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसके पिता सड़क पर गिर गए। ट्राला उसे कुचलता हुआ निकल गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। तभी वह भी अपने दोस्त के साथ मौके पर पहुंच गया। उसने आसपास के लोगों की मदद से अपने पिता को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां उसके पिता की मौत हो गई। इसी दौरान गुस्साएं ग्रामीणों ने डंडों से ट्राले का शीशा तोड़ दिया। चालक ने भाग कर अपनी जान बचाई। इसके बाद ट्राले की बॉडी पर भी डंडों से वारकर क्षतिग्रस्त किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रॉला चालक यूपी के शामली जिले के गांव तावली निवासी नदीम पर केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी लखविंद्र सिंह का कहना है कि कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और ग्रामीणों का समझाकर शांत किया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आरोपी ट्राला चालक पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी से छुट्टी कर घर लौट रहे कर्मी की बाइक की टक्कर लगने से मौत
सहारनपुर रोड पर पटेलनगर कट पर हुआ हादसा, पुलिस ने किया केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सहारनपुर रोड पर पटेलनगर कट के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से इस्जैक फैक्टरी के कर्मी विनोद पांडे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

पुराना हमीदा के ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी रोहित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इस्जैक फैक्टरी में बतौर सुपरवाइजर काम करता है। फैक्टरी में पटेल नगर में रह रहे बिहार के गोपाल गंज के गांव सिस्वानिया निवासी विनोद पांडे बतौर गैस कटर का काम करता था। रोज की तरह रात करीब सवा आठ बजे विनोद पांडे फैक्टरी से छुट्टी कर पैदल घर जा रहा था। जब विनोद सहारनपुर रोड पर पटेलनगर के कट पर पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रहे बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी बाइक चालक पर केस दर्जकर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया।

High speed trolley crushes a person riding a bicycle, angry villagers sabotage

High speed trolley crushes a person riding a bicycle, angry villagers sabotage- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed