फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   herble park-ymn

सिविल अस्पताल यमुनानगर में बनेगा हर्बल पार्क

Fri, 24 Jul 2015 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर Updated Fri, 24 Jul 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल यमुनानगर जल्द ही हर्बल पार्क युक्त प्रदेश का पहला अस्पताल बनेगा। पार्क में सौ दुर्लभ प्रजातियों के औषधीय पौधे लगाएं जाएंगे। पौधों के सामने नोटिस लगाया जाएगा जिसे पढ़कर पता चल जाएगा कि संबंधित पौधा कौन सी बीमारी दूर करने में सहायक है। पार्क निर्माण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। अक्तूबर में पार्क बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में हर्बल पार्क बनाने में स्वास्थ्य विभाग गुरु नानक खालसा कॉलेज से रिटायर बोटनी विषय के प्रोफेसर जगतार सिंह सोढी, चौधरी देवी लाल हर्बल पार्क चुहड़पुर (भूड़कला) व वन विभाग की मदद लेगा। हर्बल पार्क भूड़कला से जहां औषधीय पौधे लिए जाएंगे वहीं प्रोफेसर जगतार सिंह सोढी इसके निर्माण में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने सिविल अस्पताल में इसके लिए पोस्टमार्टम हाउस के नजदीक स्थान चयनित किया है। इस साइट का प्रोफेसर जेएस सोढी, सिविल अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. विजय दहिया और अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया और इस स्थान की सफाई करवाई। बाउंड्री के लिए पत्थर लगा दिए हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सितंबर के अंत तक औषधीय पौध लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


1500 स्क्वेयर मीटर में बनेगा पार्क  
पार्क लगभग 1500 स्क्वेयर मीटर में बनाया जाएगा जिसकी लंबाई 45 स्क्वेयर मीटर और चौड़ाई 35 मीटर है। पार्क में सौ दुर्लभ प्रजातियों के औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। इसमें नीम, हरड़, बेहड़ा, आंवला, पीनस, साइसस, एलोवेरा,  रोज, तुलसी सहित सौ  प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। इनमें से अधिकतर पौधे हर्बल पार्क चुहड़पुर से लाए जाएंगे। कुछ वन विभाग की मदद से लगाए जाएंगे।

प्रदेश के किसी अस्पताल में नहीं हर्बल पार्क  
सिविल अस्पताल यमुनानगर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अभी तक हरियाणा के किसी भी सिविल अस्पताल में हर्बल पार्क नहीं है। यमुनानगर सिविल अस्पताल में हर्बल पार्क बनने से अस्पताल प्रदेश का पहला हर्बल पार्क युक्त अस्पताल बन जाएगा।

बीमारी दूर करने में सहायक पौधे का चलेगा पता
पार्क में सभी पौधों के नाम उनके समक्ष लिखे जाएंगे। साथ ही पौधे के समक्ष एक नोटिस लिखा होगा, जिसमें पौधे को टच करने, सूंघने या सेवन करने से कौन सी बीमारी दूर होगी इसका पता चलेगा। इसके अलावा पौधे के गुण बीमारी दूर करने में कैसे सहायक हैं इसकी जानकारी नोटिस से मिलेगी।


सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के नजदीक हर्बल पार्क बनाया जाएगा। निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हमारा सिविल अस्पताल प्रदेश का पहला अस्पताल बनेगा जिसमें हर्बल पार्क होगा। पार्क का निर्माण अक्तूबर के हफ्ते में पूरा हो जाएगा।
 डा. विजय दहिया, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट,  सिविल अस्पताल यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed