फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Hemkund Express will not go Rishikesh, Barmer Link Express also canceled

ब्लॉक के कारण हेमकुंड एक्सप्रेस नहीं जाएगी ऋषिकेश, बाड़मेर लिंक एक्सप्रेस भी रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hemkund Express will not go Rishikesh, Barmer Link Express also canceled
रेल लाइन दोहरी करण के चलते रेलवे ने ऋषिकेश वीरभद्र मुरादाबाद मंडल में ब्लॉक लिया है। रेलवे ने यह ब्लॉक 62 दिन के लिए लिया था। लेकिन निर्धारित समय में रेलवे काम नहीं निपटा सका। जिसके बाद अब रेलवे ने इस ब्लॉक की समय अविधि बढ़ा दी है। पहले यह तीन फरवरी तक लिया गया था। लेकिन अब इस ब्लॉक को 19 फरवरी तक कर दिया गया है। ब्लॉक के चलते रेलवे की ओर से कुछ गाड़ियां आंशिक व पूर्ण रूप से रद्द की गई हैं। सहारनपुर से यमुनानगर-जगाधरी होकर अंबाला जाने वाली एक ट्रेन पूर्ण रूप से और एक ट्रेन आंशिक रूप से रद्द की गई है।
विज्ञापन

रेलवे ने बाड़मेर से चलकर ऋषिकेश जाने वाली लिंक एक्सप्रेस 24888 और 24887 अंबाला से ऋषिकेश के बीच रद्द रहेगी। यह ट्रेन लिंक ट्रेन है जो बाड़मेर से अंबाला आकर आधी कालका और आधी ऋषिकेश के रवाना होती है। लेकिन ब्लॉक के चलते 19 फरवरी तक यह गाड़ी अंबाला से ऋषिकेश नहीं जाएगी।इसके अलावा ऋषिकेश से चलकर सहारनपुर, यमुनानगर-जगाधरी, अंबाला, लुधियाना, जालंधर, पठानकोट होकर श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा तक जाने वाली गाड़ी 14609 और 14610 भी आंशिक रूप से रद्द की गई है। यह ट्रेन हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच कैंसिल रहेगी। 19 फरवरी तक यह हरिद्वार से कटरा के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed