फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Hemant, Divya, and Akshit's team finished third in the quiz.

Yamuna Nagar News: प्रश्नोत्तरी में हेमंत, दिव्या और अक्षित की टीम तृतीय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Hemant, Divya, and Akshit's team finished third in the quiz.
इंटर कॉलेज प्रतियोगिता के मेधावी विद्या​र्थियों के साथ स्टाफ। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विकसित भारत-2047 के तहत मुकंद लाल नेशनल महाविद्यालय में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राजकीय महाविद्यालय आहरवाला, व्यासपुर की ओर से 5 अक्तूबर को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ था। प्रतियोगिताओं में एमएलएन कॉलेज के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।

भाषण प्रतियोगिता में एमएलएन कॉलेज की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा श्रद्धा द्विवेदी ने हिस्सा लिया। उन्होंने विषय की मौलिकता और भाषा पर अपनी पकड़ का प्रदर्शन किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष के हेमंत भारद्वाज, बीबीए प्रथम वर्ष की दिव्या और बीएससी द्वितीय वर्ष के अक्षित की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा राशि पवार ने तृतीय स्थान हासिल किया। महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां प्राचार्य डॉ. मनोहर गोयल के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा-भाव, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रहित की भावना विकसित करना है। अभियान की नोडल अधिकारी डॉ. रचना अग्रवाल और विभिन्न सेल के संयोजकों ने प्रतिभागियों को आवश्यक मार्गदर्शन व सहयोग दिया। प्राचार्य डॉ. मनोहर गोयल ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed