फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Hell corporation written outside the municipal office

नगर निगम कार्यालय के बाहर लिख दिया नरक निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Hell corporation written outside the municipal office
कन्हैया साहिब चौक समीप स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर नरक निगम लिखते भाकियू पदाधिकारी। - फोटो : Yamuna Nagar
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता एडवोकेट साहिब सिंह गुर्जर व अन्य पदाधिकारियों ने कन्हैैया साहिब चौक समीप स्थित नगर निगम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कार्यालय के बाहर लगे बोर्ड पर नरक निगम लिख दिया। साथ ही मेयर और विधायक का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एडवोकेट साहिब सिंह ने कहा कि जगाधरी के विष्णु ने अपनी प्रॉपर्टी की असेसमेंट ठीक कराने के लिए तीन माह पहले ऑनलाइन अप्लाई किया था। दो से तीन बार फाइल को रिजेक्ट किया गया। इसके बाद एक माह पहले सभी कागजात की औपचारिकताएं पूरी हुई। इसके बाद जगाधरी निगम कार्यालय से एसस्मेंट फाइल कन्हैया साहिब चौक समीप नगर निगम कार्यालय में अफसरों साइन के लिए भेजी गई।
विज्ञापन

आरोप है कि विष्णु एक माह तक यहां कार्यालय के चक्कर लगाता रहा फिर बिना वजह व कारण बताए अफसर फाइल रिजेक्ट करने की बात कहने लगे। मामले में भाकियू पदाधिकारियों ने विष्णु के साथ कार्यालय के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया। नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कई गंभीर आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहिब सिंह ने कहा कि यदि इस तरह से लोगों की फाइलें बिना वजह रिजेक्ट किया जाएगा तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले को लेकर दो-तीन दिन में भाकियू पदाधिकारी मेयर व यमुनानगर विधायक का घेराव करेंगे। साथ ही आंदोलन चलाया जाएगा। आंदोलन के दौरान जितने भी नगर निगम के कार्यालय है, सभी जगह पर नरक निगम लिखने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed