फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Heavy rain, temperature drops, chances of rain today too

Yamuna Nagar News: झमाझम बरसे बादले, आज भी बारिश के आसार

Wed, 18 Sep 2024 04:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 18 Sep 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain, temperature drops, chances of rain today too
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। दो दिन आसमान साफ रहने के बाद मंगलवार शाम को फिर मौसम ने करवट ली। इसके साथ ही कुछ ही देर में आसमान घने काले बादलों से ढक गया और झमाझम बारिश होने लगी। कुछ देर की बारिश से ही शहर की गलियों व सड़कों पर पानी से भर गया। मौसम विभाग ने बुधवार को भी बारिश की संभावना जताई है।
बारिश से एकाएक तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि दो पहले हुई बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ था, लेकिन मंगलवार को बादलों ने बरस कर इसे और खुशगवार बना दिया। बारिश का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। इस दौरान गलियों में बच्चे बारिश में भीगते नजर आए। शाम साढ़े पांच बजे शुरू हुई जो शाम सात बजे तक जारी रही। बारिश के पानी से देखते ही देखते शहर की तमाम गलियां व सड़कें भर गई। जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा परेशानी शहर की निचली कॉलोनियों में हुई। इस दौरान बस स्टैंड, लाजपत नगर, विजय कॉलोनी, चांदपुर, गांधीनगर, वीनानगर, शिवनगर, ससौली रोड, अमरपुरी, बैंक कॉलोनी, पुराना हमीदा, कमानी चौक, जमना गली, रेस्ट हाउस रोड, बाड़ी माजरा, रूपनगर, तीर्थनगर, गोल्डन कॉलोनी, दशमेश कॉलोनी, आजाद नगर की तमाम गलियों, पातालपुरी, प्रह्लादपुरी, दुर्गा गार्डन, मटका चौक, सिविल लाइन, सरस्वतीनगर कॉलोनी सहित तमाम स्थानों पर जलभराव हुआ। नालियां व सीवरेज ओवरफ्लो हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इस दौरान मौसम में 82 प्रतिशत नमी रहेगी। करीब 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। वीरवार को बादल छाए रहेंगे और हवा चलेगी। शुक्रवार को भी मौसम की यही स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान कुछ स्थानों पर मामूली बौछार हो सकती है।

पेड़ गिरने से बाइक क्षतिग्रस्त
बारिश के जगाधरी स्थित सौभाग्य रिजोर्ट के पास एक पेड़ गिर गया। गनीमत रही हादसे के दौरान आसपास लोग नहीं थे। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। परंतु पेड़ पास खड़ी बाइक पर गिरा। जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बाइक बिजली निगम के कर्मचारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed