Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Heavy rain in Jagadhri, rural area remained dry

Yamuna Nagar News: जगाधरी में झमाझम बारिश, ग्रामीण क्षेत्र रहा सूखा

Wed, 03 Jul 2024 06:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 03 Jul 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain in Jagadhri, rural area remained dry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दो दिनों से शहरी क्षेत्र में बारिश हो रही है। मंगलवार को यमुनानगर शहर में जहां पांच मिनट के लिए बारिश हुई तो वहीं जगाधरी में बादल जमकर बरसे। मात्र आधे घंटे में ही सड़कों किनारे व निचले इलाकों में पानी जमा हो गया। लोगों ने बारिश का खूब आनंद लिया।
बारिश की वजह से जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बारिश बंद होने के बाद उमस ने भी लोगों को खूब परेशान किया। गर्मी की वजह से शरीर पसीना-पसीना होने लगा। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार, शनिवार, रविवार व सोमवार को अच्छी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

कई दिनों से जिले में बादल छाए हुए हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही। एक दिन पहले जगाधरी व रादौर खंड में बारिश हुई थी। बाकी जगहों पर सूखा ही रहा। मंगलवार को भी ऐसा ही रहा। केवल जगाधरी में बारिश हुई। इससे जगाधरी रोड पर सड़क के दोनों किनारों, अंबाला रोड, रेस्ट हाउस मोड़ व आसपास निचली जगहों पर पानी जमा हो गया। जिससे लोगों को थोड़ी देर के लिए परेशानी का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र में धान की रोपाई प्रभावित
जिले में सभी जगह पर एक साथ बारिश न होने से धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। खेतों में पानी न होने से धान रोपाई का कार्य धीमी गति से चल रहा है। इस बार किसानों ने दो-तीन जून से ही रोपाई शुरू कर दी थी। पूरा जून सूखा ही निकल गया। केवल दो दिन हल्की बारिश हुई। धान की फसल को बहुत ज्यादा पानी चाहिए। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान संजू गुंदियाना, निदेशक मंदीप सिंह रोडछप्पर व भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री रामबीर चौहान का कहना है कि धान लगाने के लिए किसान केवल ट्यूबवेल पर ही निर्भर हो गया है। बारिश न होने से किसानों पर बिजली खर्च बढ़ गया है। यदि यही हाल रहा तो धान का उत्पादन प्रभावित होगा। पानी न मिलने से धान के खेतों में दरारें आनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed