फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Heat increased due to sunshine during the day, clouds remained in the evening

Yamuna Nagar News: मानसून से पहले नालों और सीवरेज की सफाई के आदेश

Wed, 11 Mar 2026 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 11 Mar 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
Heat increased due to sunshine during the day, clouds remained in the evening
नालों व सीवरेज व्यवस्था का जायजा लेने पहुंची ट्रेनी आईएएस सुमन व अतिरिक्त निगम आयुक्त। प्रवक्ता
यमुनानगर। शहर में मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने संबंधित विभागों को अभी से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को अंडर ट्रेनी आईएएस सुमन और अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने नगर निगम, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नालों और सीवरेज व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि मानसून से पहले शहर के सभी नालों और सीवरेज लाइनों की सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नालों में जमी गाद, कचरा और अन्य अवरोधों को तुरंत हटाया जाए, ताकि बरसात के दौरान पानी की निकासी सुचारु रूप से हो सके और जलभराव की स्थिति पैदा न हो। यह भी निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में हर वर्ष जलभराव की समस्या अधिक रहती है, वहां विशेष रूप से सफाई अभियान चलाया जाए। साथ ही सीवरेज लाइनों की जांच कर जहां भी जाम की समस्या हो, उसे तुरंत ठीक करने के लिए कहा गया। अंडर ट्रेनी आईएएस सुमन ने अधिकारियों को चेताया कि सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed