{"_id":"66f3360550d254cb64058284","slug":"heat-has-made-life-miserable-possibility-of-rain-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-125873-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गर्मी ने किया बेहाल, बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गर्मी ने किया बेहाल, बारिश की संभावना
Wed, 25 Sep 2024 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 25 Sep 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। तापमान कम होने के बावजूद दिनभर तेज धूप निकलने से मंगलवार को उमस के बने रहे माहौल के कारण लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। धूप में बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। वर्षा न होने के कारण गर्मी, उमस से निजात नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग ने बुधवार से लगातार तीन दिन हल्की बारिश की संभावना जताई है।
जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले पांच दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी होने से एक बार फिर गर्मी, उमस जनजीवन को प्रभावित करने लगी है। पहले तो रात को मौसम में ठंडक महसूस होती थी, लेकिन अब गर्मी सता रही है।
पहले तो केवल दोपहर के समय ही लोगों को गर्मी सताती थी, लेकिन अब तो सुबह से ही पसीना आने लगता है। दोपहर में सूरज के तेवर और कड़े हो गए। ऐसे में लोग पसीने पोंछते दिखे। इससे लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान दिखे। गर्मी से बचने के लिए लोग एक बार फिर से शीतल पेय पदार्थों का सहारा लेने लगे हैं। गन्ने का रस, फलों का जूस व नींबू शिकंजवी की रेहड़ियों पर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र दामला के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार से लगातार तीन दिन हल्की बारिश का दौर चल सकता है। इसके बाद गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। वीरवार से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।