फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Heard the problems of policemen in the welfare meeting.

Yamuna Nagar News: वेलफेयर मीटिंग में सुनीं पुलिसकर्मियों की समस्याएं

Fri, 17 Apr 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 17 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Heard the problems of policemen in the welfare meeting.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने वीरवार को जिला सचिवालय के मीटिंग हॉल में आयोजित वेलफेयर मीटिंग के माध्यम से जिलेभर से आए पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं। बैठक में विभिन्न थानों, क्राइम ब्रांच यूनिट और चौकियों से पहुंचे कर्मचारियों ने अपनी दिक्कतें रखीं, जिन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उप पुलिस अधीक्षक हेडक्वार्टर कंवलजीत सिंह, राजीव मिगलानी, वेलफेयर इंस्पेक्टर कुसुम सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में थाना व चौकियों में आने वाली समस्याओं के अलावा जिला पुलिस लाइन और पुलिस क्वार्टरों से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से पुलिस लाइन में रहने वाले कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। क्वार्टरों में सुविधाओं की कमी, मूलभूत आवश्यकताओं और कार्यस्थल से जुड़ी परेशानियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed