फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Health of 93 people was checked in the camp

Yamuna Nagar News: शिविर में जांचा 93 लोगों का स्वास्थ्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
Health of 93 people was checked in the camp
रादौर। सांसद नवीन जिंदल की ओर से कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में नवीन संकल्प शिविर लगाए जा रहे हैं। मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इसी कड़ी में गांव हरनौल व भूतमाजरा में नवीन संकल्प शिविर लगाए गए। इसमें गांव के लोगों को पेंशन, आधार व परिवार पहचान पत्र संबंधित कागजों को पूरा करने में मदद की गई। साथ ही मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए लोगों के स्वास्थ्य की विशेषज्ञों ने जांच की। साथ ही उन्हें उचित परामर्श देकर निशुल्क दवा दी। इनमें कईयों के रक्त व यूरिन की जांच भी की गई। सांसद नवीन जिंदल के कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि दोनों गांवों में लगे शिविरों में 93 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें परामर्श व दवा दी गई। इनमें 21 लोगों के टेस्ट भी किए गए। वहीं कागजात व नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना संबंधित 49 लोगों को भी लाभान्वित किया गया। उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिंदल का प्रयास है कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए कल्याणकारी योजनाएं निर्बाध रूप से जारी चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed