{"_id":"67af996ceaf5c6deeb084647","slug":"health-care-subject-will-start-in-jawahar-navodaya-vidyalaya-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-133089-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जवाहर नवोदय विद्यालय में शुरू होगा हेल्थ केयर सब्जेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जवाहर नवोदय विद्यालय में शुरू होगा हेल्थ केयर सब्जेक्ट
Sat, 15 Feb 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़ में विद्यार्थी अब हेल्थ केयर सब्जेक्ट की पढ़ाई भी कर सकेंगे। जो विद्यार्थी नर्सिंग का कोर्स करने के इच्छुक हैं उन्हें भी इसका काफी फायदा मिलेगा। यह विषय अगले साल विद्यालय में शुरू हो जाएगा। इसके लिए जवाहर नवोदय विद्यालय में पांच बेड की हेल्थ केयर लैब भी बनाई जा रही है। विद्यालय में लैब का निर्माण शुरू हो चुका है। अस्पताल का निर्माण होने से विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को काफी फायदा होगा। इसके साथ ही बीमार विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर भी नजर रखी जा सकेगी।
जानकारी के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय को पिछले वर्ष ही पीएम श्री का दर्जा मिला था। जिले में एकमात्र पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खंड प्रतापनगर के गुलाबगढ़ में है। जिसमें छठी कक्षा से 12 वीं कक्षा तक विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। छठी से 12वीं कक्षा तक स्कूल में करीब 526 विद्यार्थी पढ़ते हैं। इसमें रह कर विद्यार्थी मेडिकल व नॉन मेडिकल की पढ़ाई करते हैं। काफी छात्र-छात्राएं ऐसे हैं जो नर्सिंग में जाना चाहते हैं। यह सीबीएसई का ही एक विषय है। इसके लिए पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में पांच बेड की हेल्थ केयर लैब का निर्माण किया जा रहा है। इस लैब में विद्यार्थियों को ओपीडी, आईपीडी, बॉडी टेंपरेचर, ऑक्सीजन सिलिंडर के प्रकार व इस्तेमाल करने की जानकारी समेत कोर्स से संबंधित अन्य ट्रेनिंग दी जाएगी। हेल्थ केयर लैब का निर्माण तेजी से चल रहा है। अगला शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले इसमें कोर्स से संबंधित सारे मेडिकल उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे।
-- -- -- -- --
नर्सिंग ऑफिसर की स्कूल में होगी तैनाती
जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को केंद्र सरकार की तरफ से मुफ्त छात्रावास की सुविधा दी जाती है। विद्यार्थी घर से दूर रह कर स्कूल के हॉस्टल में रह कर ही पढ़ाई करते हैं। हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थी अक्सर बीमार भी होते रहते हैं। सर्दी य गर्मी लगना, जुकाम, खांसी, बुखार, पेट या बदन दर्द समेत अन्य सामान्य बीमारियों से ग्रस्त बच्चों को दवाई देने के लिए विद्यालय में नर्स की व्यवस्था है। नर्स द्वारा दी गई दवाई से आराम न लगने पर विद्यार्थियों को सीएचसी, पीएचसी या फिर जिला अस्पताल में रेफर किया जाता है। हेल्थ केयर सब्जेक्ट शुरू होने से जवाहर नवोदय विद्यालय में अलग से नर्सिंग ऑफिसर की व्यवस्था की जाएगी। इससे यह फायदा होगा कि जिन विद्यार्थियों को ज्यादा तबीयत खराब होने पर पीएचसी, सीएचसी या जिला अस्पताल में रेफर किया जाता है उन्हें स्कूल परिसर में बनने वाले हेल्थ केयर क्लीनिक में ही भर्ती किया जा सकेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
हेल्थ केयर लैब का निर्माण चल रहा है : सुरेंद्र शेखावत
जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़ के प्राचार्य सुरेंद्र शेखावत ने बताया कि अगले सत्र से स्कूल में नर्सिंग कोर्स करने वाले विद्यार्थियों के लिए हेल्थ केयर सब्जेक्ट शुरू होने जा रहा है। इसके लिए स्कूल परिसर में हेल्थ केयर लैब के भवन का निर्माण चल रहा है। इसमें नर्सिंग का कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को मेडिकल से संबंधित सारी जानकारी दी जाएगी।