फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   He was beaten for protesting against the molestation of a teenage girl

Yamuna Nagar News: किशोरी से छेड़खानी के विरोध पर पीटा

Thu, 18 Dec 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 18 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
He was beaten for protesting against the molestation of a teenage girl
यमुनानगर। सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र की काॅलोनी में 15 वर्षीय किशोरी के साथ जीशान नाम के युवक ने छेड़खानी की। इस बारे में आरोपी के घर बात करने गए तो वहां पर आरोपी के परिजनों ने किशोरी व उसके भाई के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने दो महिलाओं सहित छह पर प्राथमिकी कर ली है। संवाद
विज्ञापन


पंसारी की दुकान से सामान चोरी
यमुनानगर। रेलवे स्टेशन चौक स्थित बसेडा पंसारी दुकान में चोरी हो गई। न्यू करतारपुरा निवासी विजय कुमार ने बताया कि वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार की सुबह दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। अंदर दुकान से काजू के बैग, तीन बैग अखरोट, दस टीन देसी घी, दो बैग खांड और 15 हजार 750 रुपये गल्ले से गायब थे। शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन


मारपीट करने का लगाया आरोप
यमुनानगर। चूना भट्टी निवासी लक्ष्मी देवी ने पड़ोसी रमेश, नरेश, बबली व सपना पर मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी उनके साथ बेवजह विवाद करते हैं। दो दिन पहले भी आरोपी गालियां देने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव में आई सीमा के साथ भी मारपीट की। शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed