फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   He robbed millions by making him a partner in the timber business

Yamuna Nagar News: लकड़ी कारोबार में साझीदार बनाकर लाखों हड़पे

Sun, 18 Aug 2024 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 18 Aug 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
He robbed millions by making him a partner in the timber business
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की मॉडल कॉलोनी निवासी रोबिन कपूर ने कॉलोनी के ही कपिल चोपड़ा पर उसे लकड़ी के कारोबार में साझीदार बनाकर 10 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसे लाभ के आधे पैसे देने का वादा किया था, मगर उसे न तो लाभ के पैसे दिए और न ही उसके 10 लाख रुपये वापस किए। शहर थाना पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शिकायत में रोबिन कपूर ने बताया कि कॉलोनी के ही कपिल चोपड़ा की लक्कड़ मंडी में चोपड़ा टिंबर के नाम से दुकान है। वह कपिल चोपड़ा को काफी पहले से जानता था, एक दिन कपिल उसे मिला। उसने उससे कहा कि वह उसे अपने लकड़ी के काम में पार्टनर बना लेगा और उसे प्रत्येक लकड़ी की ट्राली से जो भी लाभ होगा वह उसे आधा प्रॉफिट देगा। आरोपी ने उसे 10 लाख रुपये अपने काम में लगाने का झांसा दिया।
विज्ञापन

रोबिन ने बताया कि वह आरोपी की बातों में आ गया और उसने चोपड़ा टिंबर की फर्म में पैसे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद आरोपी ने उसे पर्चियां भी दी। जब उसने लक्कड़ मंडी में जाकर उन पर्चियां की जांच करवाई तो पता चला कि यह फर्जी थी। उसने इस बारे आरोपी से बात की तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। आरोपी ने उसे न तो लाभ दिया और न ही उसके पैसे वापस किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed