फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   he person injured in the collision of the canter died

कैंटर की टक्कर से घायल हुए व्यक्ति ने तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
he person injured in the collision of the canter died
रादौर। गांव जठलाना में एक कैंटर चालक ने लापरवाही से कैंटर बैक करते हुए एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घायल हुए व्यक्ति को गंभीर अवस्था में जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां जिंदगी और मौत से जूझते हुए गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर कैंटर चालक के विरूद्ध मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सुनील कुमार शर्मा निवासी नगरिया खुर्द, थाना शेरगढ़, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव जठलाना में खजूरी रोड पर स्थित ट्री नोकश लिमिनेट प्लांट में बतौर मैनेजर पांच साल से कार्य कर रहा है। उनके प्लांट में राजगोपालन नायर निवासी बंगलौर पिछले डेढ वर्ष से काम करता था। सुबह लगभग साढ़े 11 बजे राजगोपालन नायर प्लांट के मेन गेट के पास स्थित धर्म कांटा के पास खड़ा हुआ था। तभी बाहर से माल लेकर प्लांट में आए एक कैंटर चालक ने एकदम से बिना पीछे देखे कैंटर को बैक करना शुरू कर दिया। इसी दौरान कैंटर की टक्कर लगने से राजगोपालन नायर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed