{"_id":"6ad92e6d7902a86f7f05ea9e","slug":"he-listened-to-grievances-by-holding-a-janata-darbar-public-hearing-in-arjun-majra-village-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-164989-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अर्जुन माजरा गांव में जनता दरबार लगाकर सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अर्जुन माजरा गांव में जनता दरबार लगाकर सुनीं समस्याएं
Thu, 22 Oct 2026 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
गांव अर्जुन माजरा में लगे जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते अधिकारी। प्रवक्ता
जगाधरी। गांव अर्जुन माजरा में बुधवार को जनता दरबार और समाधान शिविर लगाया गया। इसमें एडीसी नवीन आहूजा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। शाम पांच बजे से आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम में भी ग्रामीणों ने अपनी शिकायतें और मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं।
एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। जनता दरबार में अर्जुन माजरा निवासी सुरेश ने नाली बनवाने की मांग रखी। रामगढ़ निवासी काकू देवी ने मंदिर के पास सफाई करवाने की शिकायत दी। जोगिंदर ने ट्रांसफार्मर से खेत तक आने वाली ढीली बिजली की तारों को ठीक करवाने और मानकपुर गांव की ओर से खेत में आने वाले पानी को रोकने की मांग उठाई। तारूवाला के सरपंच ने फैमिली आईडी में नाम ठीक करवाने, जबकि सुरेंद्र कुमार और गौरव कुमार ने फैमिली आईडी की त्रुटियां दूर करवाने की मांग रखी। अर्जुन माजरा के सरपंच ने गांव में श्मशान घाट बनवाने की मांग की।
अर्जुनपुरा की महिलाओं ने गांव में लगी कटर मशीन बंद करवाने की मांग उठाई। वहीं, अर्जुन माजरा के विद्यार्थियों ने खेल का मैदान बनवाने की मांग एडीसी के समक्ष रखी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। संवाद