{"_id":"676caec538d3e0a98f04944d","slug":"he-had-given-the-account-to-cyber-thugs-on-10-commission-police-caught-him-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-130457-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 10 फीसदी कमिशन पर साइबर ठगों को दिया था खाता, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 10 फीसदी कमिशन पर साइबर ठगों को दिया था खाता, पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
यमुनानगर। कारोबारी से क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 2.60 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी को भिवानी से काबू किया गया। जिस पर ठगी की धनराशि को अपने खाते में ट्रांसफर कराकर क्रिप्टो करेंसी में बदलकर विदेश भेजा था। खाता प्रयोग करने के लिए उसे 10 फीसदी कमिशन मिला था।
एसएचओ साइबर क्राइम थाना रविकांत ने बताया कि यमुनानगर के रहने वाले एक्र कारोबारी से क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 2.60 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई थी। जिसका मुकदमा साइबर थाने में दर्ज किया गया था। मामले की तफ्तीश एसआई विशाल को सौंपी गई थी। टीम ने जांच की तो पता चला कि ठगी की धनराशि को कई अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर निकाला गया था। इसके बाद पुलिस ने कई खातेधारकों को रडार पर लेकर जांच की थी। जिसमें भिवानी के सहाय गांव निवासी अंकित का नाम भी सामने आया था।
एसआई विशाल मुताबिक, ठगी की धनराशि में से 30 लाख रुपए एक अन्य खाते में ट्रांसफर हुए थे। इन 30 लाख में से 2.30 लाख रुपये अंकित के खाते में ट्रांसफर हुए थे। अंकित ने अपने चैक के माध्यम से पैसे निकालकर एक युवक को दिए थे। जिसने धनराशि को क्रिप्टो करेंसी में बदलकर विदेश भेज दिया था। इस काम को करने के लिए अंकित को 20 हजार रुपये मिले थे। पुलिस टीम ने मामले की जांच की थी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले में एक अन्य आरोपी को काबू किया जाएगा।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura
विज्ञापन