फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryana: Youth dies, friend injured in tractor collision

Haryana: ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, दोस्त घायल, काम करने के बाद बाइक पर घर लौट

Tue, 27 Feb 2024 11:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 27 Feb 2024 11:19 PM IST
सार

युवक प्लाईवुड फैक्टरी में काम करने के बाद बाइक पर घर लौट रहे थे। जयरामपुर गांव के पास हादसा हुआ है। आरोपी चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Haryana: Youth dies, friend injured in tractor collision
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में बीकेडी रोड पर जयरामपुर गांव के नजदीक फैक्टरी से लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तों को ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में रामपुर खादर निवासी 19 वर्षीय धर्मवीर की मौत हो गई औरउसका दोस्त अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


रामपुर खादर निवासी कर्मवीर ने बूड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मारुति प्लाईवुड फैक्टरी सुघ में मजदूरी करता है। उसका छोटा भाई 19 वर्षीय धर्मवीर भी उसके साथ फैक्टरी में काम करता था। फैक्टरी में उनके गांव का अर्जुन भी काम करता है। सोमवार को वह, उसका भाई धर्मवीर व अर्जुन रोज की तरह फैक्टरी में मजदूरी के लिए गए थे।
विज्ञापन


सोमवार की देर शाम वे तीनों छुट्टी करके अपने घर लौट रहे थे। उसका भाई धर्मवीर व अर्जुन एक बाइक थे। वह अलग बाइक पर था। देर शाम करीब साढ़े सात बजे जब वे बूड़िया-खदरी-देवधर रोड पर जयरामपुर गांव से आगे जेएन नर्सिंग होम के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसके भाई धर्मवीर व अर्जुन की बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगने से वे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे में दोनों युवकों के सिर, टांग, बाजू व शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरी चोटें आईंं और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। उसने लोगों की मदद से धर्मवीर व अर्जुन को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसके भाई धर्मवीर को डॉक्टर ने मृत घोषित किया, जबकि अर्जुन की हालत गंभीर देख पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।


परिजनों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर बूड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। जांच अधिकारी रामकुमार का कहना है कि मामले में अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली चालक पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed