{"_id":"6a991c8dc1b69151680746bc","slug":"haryana-hathnikund-barrage-incident-search-continues-for-missing-soldier-in-yamuna-for-third-day-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथिनीकुंड बैराज हादसा: यमुना में बहे सेना के जवानों के शव बरामद; एक यूपी के सहारनपुर तो दूसरा हरियाणा से मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथिनीकुंड बैराज हादसा: यमुना में बहे सेना के जवानों के शव बरामद; एक यूपी के सहारनपुर तो दूसरा हरियाणा से मिला
Thu, 03 Sep 2026 12:36 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:36 PM IST
सार
हथिनीकुंड बैराज की अपस्ट्रीम में पैरा स्पेशल फोर्स के जवान वाटरमैनशिप/बाढ़ राहत बचाव का नियमित अभ्यास कर रहे थे। इस दौरान जवान हेलीकॉप्टर से यमुना में खड़ी एक मोटर बोट पर उतरे थे।
विज्ञापन
जींद में मौके की तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज पर अभ्यास के दौरान यमुना नदी के तेज बहाव में बहे भारतीय सेना के लापता जवानों के पार्थिव शरीर बरामद कर लिए गए हैं। सेना, स्थानीय पुलिस और राहत-बचाव दलों द्वारा चलाए गए सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान एक जवान का शव देर रात उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बरथा गांव के पास नदी से मिला, जबकि दूसरे जवान का शव भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
अभ्यास के दौरान मोटर बोट पलटने से हुआ था हादसा
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम हथिनीकुंड बैराज की अपस्ट्रीम में पैरा स्पेशल फोर्स के जवान वाटरमैनशिप/बाढ़ राहत बचाव का नियमित अभ्यास कर रहे थे। इस दौरान जवान हेलीकॉप्टर से यमुना में खड़ी एक मोटर बोट पर उतरे थे। नदी के तेज बहाव और डेंजर जोन के पास अचानक मोटर बोट में तकनीकी खराबी आ गई और उसका इंजन बंद हो गया। पानी के भीषण करंट की चपेट में आकर बोट पलट गई और जवान नदी में गिर गए।
विज्ञापन
तीन जवान तैरकर निकले, दो तेज बहाव में बह गए थे
हादसे के तुरंत बाद बोट पर सवार तीन जवान लाइफ जैकेट की मदद से करीब 600 मीटर तक तैरकर पश्चिमी यमुना नहर के गेट से सुरक्षित बाहर निकल आए। हालांकि, दो जवान पानी के अत्यधिक तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गए थे।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर और गोताखोरों की मदद से चला बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन
जवानों के लापता होते ही सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में एयरफोर्स, हरियाणा व यूपी पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। नदी में दूर-दूर तक हेलीकॉप्टर से एरियल सर्विलांस किया गया और गोताखोरों को उतारा गया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं।