{"_id":"6691db3b6f612c21120fe7c8","slug":"haryana-got-the-best-animal-husbandry-state-award-2024-kanwarpal-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-121926-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा को मिला सर्वश्रेष्ठ पशुपालन राज्य पुरस्कार -2024 : कंवरपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा को मिला सर्वश्रेष्ठ पशुपालन राज्य पुरस्कार -2024 : कंवरपाल
विज्ञापन
जगाधरी। कृषि एवं किसान कल्याण तथा पशुपालन एवं डेयरी मंत्री कंवरपाल ने कहा कि पशुपालन के क्षेत्र में देश में हरियाणा की अलग पहचान है। यही कारण है कि हरियाणा को नई दिल्ली में एग्रीकल्चर टुडे ग्रुप द्वारा प्रायोजित कृषि नेतृत्व सम्मेलन के दौरान सर्वश्रेष्ठ पशुपालन राज्य पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में उन्होंने बताया कि प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के कारण राज्य में दूध उत्पादन बढ़कर 119.65 लाख लीटर हो गया है और प्रति व्यक्ति प्रतिदिन दूध की उपलब्धता भी राष्ट्रीय औसत 459 ग्राम के मुकाबले 1098 ग्राम हो गई है। पिछले पांच वर्षों के दौरान देसी गायों का औसत प्रतिदिन दूध उत्पादन 6.16 किलोग्राम से बढ़कर 7.06 किलोग्राम हो गया है, इसी प्रकार मुर्राह भैंसों का औसत प्रतिदिन दूध उत्पादन भी 9.33 किलोग्राम से बढ़कर 10.53 किलोग्राम हो गया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा का पशुपालन एवं डेयरी विभाग अपने 2929 संस्थानों के सुव्यवस्थित नेटवर्क के माध्यम से राज्य की 71.26 लाख की पशुधन आबादी को गुणवत्तापूर्ण पशु चिकित्सा, स्वास्थ्य देखभाल, रोग निदान और प्रजनन सेवाएं प्रदान कर रहा है। इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा 70 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयां भी चलाई जा रहीं हैं, जो पशुपालकों को उनके घर-द्वार पशु चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहीं हैं। यही नहीं इसके लिए एक टोल फ्री नंबर 1962 कॉल सेंटर भी स्थापित किया गया है।