{"_id":"649c9e4ce5f9ef0be60ba996","slug":"haryana-defense-minister-rajnath-singh-will-reach-yamunanagar-today-security-tight-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: आज यमुनानगर पहुंचेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सुरक्षा चाकचौबंद, लगाई गई धारा 144","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: आज यमुनानगर पहुंचेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सुरक्षा चाकचौबंद, लगाई गई धारा 144
Thu, 29 Jun 2023 02:25 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 29 Jun 2023 02:25 AM IST
सार
सुरक्षा की दृष्टि से जगाधरी अनाज मंडी की दुकानें के अलावा आस-पास की दुकानें भी बंद रहेंगी। 29 जून को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा की गौरवशाली रैली में शिरकत करेंगे। कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश हैं।
विज्ञापन
रैली की सुरक्षा को लेकर की जा रही तैयारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज पहली बार हरियाणा के यमुनानगर पहुंचेंगे। वे यहां भाजपा की जगाधरी अनाज मंडी में आयोजित भारत गौरवशाली रैली में शिरकत करेंगे। ऐसे में रक्षा मंत्री की सुरक्षा मजबूत होना स्वाभाविक है। उनके आगमन को लेकर प्रशासन की तरफ से कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। इसके तहत अंबाला, करनाल, रोहतक रेंज से स्पेशल फोर्स, चार बटालियन कमांडो समेत 1300 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा खुफिया तंत्र को भी पूरी तरह से अलर्ट रहने के लिए आदेश हैं। डॉग स्क्वायड की टीमों ने भी मंच व आसपास एरिया को कई बार छाना। सुरक्षा के इतने कड़े बंदोबस्त किए गए हैं यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता। उधर प्रशासन की तरफ से धारा 144 लगा दी गई। यहां तक ड्रोन उड़ाने पर भी पाबंदी लगाई गई।
विज्ञापन
चार या चार से अधिक व्यक्ति खड़े होने पर पाबंदी
उधर वीवीआईपी के आगमन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की तरफ से रैली स्थल के पास मॉकिड्रल की गई। डीएसपी राजीव ने पुलिस कर्मियों को बताया कैसे रैली स्थल में आने के लिए चेकिंग की जानी है। उधर सुरक्षा को देखते हुए काफी संख्या में पुलिसकर्मी सिविल वर्दी में रहेंगे। डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के आने-जाने वाले रास्ते, हेलीपैड क्षेत्र, मंत्री के उपयोग किए जाने वाले फनल क्षेत्र तथा मंत्री द्वारा उपयोग किए जा रहे हेलीकॉप्टर से एक किमी की परिधि पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
सुरक्षा व शांति बनाए रखने के लिए चार या चार से अधिक व्यक्तियों द्वारा एक स्थान पर एकत्रित होकर किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र जैसे अग्नि अस्त्र, तलवार सिक्ख समुदाय के प्रतीक कृपाण को छोड़कर बरछा, भाला, चाकू, खुला पेट्रोल एवं डीजल की बोतल, हाकी, लाठी, डंडे, अन्य प्रकार के हथियार आदि लेकर नहीं चलेंगे। यह आदेश केंद्रीय मंत्री के आगमन के 4 घंटे पहले और जाने के एक घंटे के बाद भी प्रभावी रहेंगे।
वीवीआईपी के आगमन को लेकर पुलिस ने रूट किए डाइवर्ट
रैली को देखते हुए पुलिस ने कई रूट डायवर्ट किए हैं। एसपी मोहित हांडा ने बताया कि रैली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वीवीआईपी के आगमन पर जगाधरी बस स्टैंड से विश्वकर्मा चौक, जमींदारा पेट्रोल पंप से लेकर छोटी लाइन की तरफ चलने वाले वाहन प्रभावित रहेंगे। इसके अतिरिक्त शहर में रैली वाले वाहनों के अतिरिक्त कोई भी भारी वाहन शहर के अंदर प्रवेश नहीं करेगा। औरंगाबाद पुल से कोई भी भारी वाहन जिला के अंदर प्रवेश नहीं करेगा, जगाधरी-छछरौली पावंटा साहिब जाने वाले वाहन बाइपास का प्रयोग करेंगे।
कचरा प्लांट जगाधरी से कोई भी भारी वाहन जगाधरी के अंदर प्रवेश नहीं करेगा बाइपास का प्रयोग करेंगे। बिलासपुर की तरफ से आने वाले वाहन जगाधरी जेल कट से कैल बाइपास होते हुए अपने गंतव्य स्थान की तरफ जाएंगे। इसके अतिरिक्त पाबनी कट से भी कोई भारी वाहन जगाधरी शहर के अंदर प्रवेश नहीं करेंगे। छछरौली की तरफ से आने वाले वाहन त्रिकोणी से बाइपास का प्रयोग करेंगे। शहर के अंदर प्रवेश नहीं करेंगे। इसी प्रकार बूड़िया चुंगी से भी कोई वाहन शहर के अंदर प्रवेश नहीं करेगा।
रैली के लिए कार्यकर्ताओं और जनता में भारी उत्साह है। भारत गौरवशाली रैली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता पंहुचेंगे। अतिथियों द्वारा केंद्र में सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर की गई जिसमें आम जनता की भलाई के लिए चलाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे और यह रैली अब तक की सबसे रिकॉर्ड तोड़ रैली होगी। -कंवरपाल गुर्जर, स्कूल शिक्षा मंत्री।