फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Harvinder Kaur got first place in the extempore competition

Yamuna Nagar News: एक्सटेम्परी स्पर्धा में हरविंदर कौर को पहला स्थान

Fri, 27 Feb 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 27 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Harvinder Kaur got first place in the extempore competition
राजकीय कॉलेज में विजेता प्रतिभागियों के साथ अध्यापक। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। राजकीय महाविद्यालय छछरौली के अंग्रेजी विभाग की टैगोर लिटरेरी सोसायटी ने एक्सटेम्परी, पेपर रीडिंग प्रतियोगिता एवं मोटिवेशनल टॉक का आयोजन किया। एक्सटेम्परी प्रतियोगिता में हरविंदर कौर ने प्रथम, अंशुल ने द्वितीय और इशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पेपर रीडिंग प्रतियोगिता में पल्लवी प्रथम, रजनी द्वितीय और रिया तृतीय रहीं। टैगोर लिटरेरी सोसायटी के संयोजक प्रो. राजबीर और सदस्य डॉ. रितु के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बीए तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने डिजिटल साक्षरता, पर्यावरण संरक्षण, पुस्तक पढ़ने का महत्व, समय प्रबंधन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका और जीवन लक्ष्य जैसे विषयों पर विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. सुनील तनेजा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में 60 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक बंसल ने विद्यार्थियों को पढ़ने और बोलने की दक्षता बढ़ाने के आवश्यक कदमों पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed