फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Harshit tops in freestyle and Devendra tops in Greco-Roman

Yamuna Nagar News: फ्रीस्टाइल में हर्षित व ग्रीको रोमन में देवेंद्र अव्वल

Tue, 25 Jun 2024 06:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 25 Jun 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Harshit tops in freestyle and Devendra tops in Greco-Roman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तेजली खेल परिसर में चल रही लड़के-लड़कियों की जिला कुश्ती अखाड़ा, जिला कुमार, कुमारी व केसरी प्रतियोगिता संपन्न हो गई। सोमवार को प्रतियोगिताओं के दूसरे व अंतिम दिन विभिन्न आयु, वजन व श्रेणी में खिलाड़ियों के अंतिम मुकाबले हुए। इनमें लड़कियों की जिला केसरी में इशिका व जिला कुमारी में बबली ने बाजी मारी।
वहीं लड़कों की जिला केसरी में फ्री स्टाइल से निखिल शर्मा व ग्रीको रोमन से आयुष प्रथम रहे और जिला कुमार में फ्रीस्टाइल से हर्षित व ग्रीको रोमन से देवेंद्र अव्वल रहे। प्रतियोगिता खेल विभाग से कुश्ती कोच अमित कुमार की देखरेख में हुई। जिला कुमार में फ्रीस्टाइल कुश्ती में एएसपी अखाड़ा अजीजपुर से हर्षित पहले व टीएसबीएस यमुनानगर से वीर दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

ग्रीको रोमन कुश्ती में एएसपी अखाड़ा से देवेंद्र पहले व दामला के श्री सत्य साईं स्कूल से अंकित दूसरे स्थान पर रहे। जिला केसरी प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल कुश्ती में एएसपी अखाड़ा से निखिल शर्मा पहले व एएसपी अखाड़ा से शुभम दूसरे स्थान पर रहे। ग्रीको रोमन कुश्ती में तेजली स्टेडियम से आयुष पहले व एएसपी अखाड़ा से अर्जुन पंडित दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कुमारी प्रतियोगिता में तेजली स्टेडियम से बबली पहले व एएसपी अखाड़ा से शगुन दूसरे स्थान पर रही। जिला केसरी प्रतियोगिता में एएसपी अखाड़ा से इशिका पहले व बिसा सिंह अखाड़ा से आंचल दूसरे स्थान पर रही। लड़कों की अंडर-14 फ्री स्टाइल कुश्ती में 45 किग्रा. में शादीपुर गुरुकुल से प्रदीप पहले, बिसा सिंह अकादमी से मानिक दूसरे व एएसपी अखाड़ा अजीजपुर से यश शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
48 किग्रा. में तेजली स्टेडियम से माधव पहले, शादीपुर गुरुकुल से जयकुमार दूसरे व बरसान स्टेडियम से अनुराग तीसरे स्थान पर रहे। 51 किग्रा. में तेजली स्टेडियम से तरुण पहले, एएसपी अखाड़ा से निनित दूसरे व दामला के सत्य साईं स्कूल से अर्जुन तीसरे स्थान पर रहे। 55 किग्रा. में बिसा सिंह अकादमी से वंश पहले, एएसपी अखाड़ा से कृष दूसरे व तेजली स्टेडियम से रुद्रा तीसरे स्थान पर रहे। 60 किग्रा. में बिसा सिंह अकादमी से वीर पहले, दड़वा से अर्जुन दूसरे व अंकुश तीसरे स्थान पर रहे।
वहीं 65 किग्रा. में तेजली स्टेडियम के एलैक्स पहले, हरिओम शिव ओम पब्लिक स्कूल रादौर से कृष वर्मा दूसरे व बरसान स्टेडियम से अभी तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 की 45 किग्रा. में तेजली स्टेडियम के कुणाल, संग्राम व तनिष क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। 48 किग्रा. में तेजली स्टेडियम से राघव पहले, शादीपुर गुरुकुल से दिव्याशीष दूसरे व तेजली स्टेडियम से मृदुल तीसरे स्थान पर रहे।
51 किग्रा. में शादीपुर गुरुकुल से धैर्य पहले, एसएसपी अखाड़ा से विरेन दूसरे व बरसान स्टेडियम से सक्षम तीसरे स्थान पर रहे। 55 किग्रा. में एसएसपी अखाड़ा से दक्ष पहले, हरिओम शिवओम पब्लिक स्कूल रादौर से हिरेंद्र दूसरे व बरसान स्टेडियम से नितिन तीसरे स्थान पर रहे। लड़कों की सीनियर वर्ग की फ्रीस्टाइल कुश्ती में 57 किग्रा. में तेजली स्टेडियम से मोहित व कुलवंत पहले व दूसरे स्थान पर रहे।
61 किग्रा. में तेजली स्टेडियम से शुभम पहले, छल्लौर से अनुज दूसरे व तेजली स्टेडियम से नीरज तीसरे स्थान पर रहे। 65 किग्रा. तेजली स्टेडियम से साहिल पहले, बरसान स्टेडियम से राहुल दूसरे व तेजली स्टेडियम से सुधीर तीसरे स्थान पर रहे। 70 किग्रा. में एसएसएस दड़वा से अंकित पहले, बरसान स्टेडियम से अभिषेक दूसरे व परवालाें से विक्रम तीसरे स्थान पर रहे।
74 किग्रा. में तेजली स्टेडियम से पंकज कुमार पहले, एसएसपी अखाड़ा से निखिल दूसरे व सुढैल से हरदेव तीसरे स्थान पर रहे। 92 किग्रा. में जगाधरी से निश्चय पहले व बालाजी अखाड़ा जगाधरी से आशीष शर्मा दूसरे व यमुनानगर के विनोद गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। लड़कों की 60 किग्रा. में तेजली स्टेडियम से आकाश पहले, शादीपुर गुरुकुल से स्वामी गीतांश दूसरे स्थान पर रहे। 63 किग्रा. में तेजली स्टेडियम से साहिल पहले, अलाहर से प्रदीप व सचिन दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। 77 किग्रा. में फतेहपुर से अनिल पहले, परवालों से करन दूसरे व एएसपी अखाड़ा से स्पर्श तीसरे स्थान पर रहे। 82 किग्रा. में तेजली स्टेडियम से आयुष पहले व एसएसपी अखाड़ा से अर्जुन पंडित दूसरे स्थान पर रहे।
लड़कियों की अंडर-17 में 40 किग्रा. में एएसपी अखाड़ा से किरतजोत पहले, टीएसबीएस से वंशिका दूसरे व एएसपी अखाड़ा से हर्षिका तीसरे स्थान पर रहीं। 43 किग्रा. में एएसपी अखाड़ा से नव्या पहले, टीएसबीएस से हिना दूसरे व तेजली स्टेडियम से लवणया तीसरे स्थान पर रहीं। 46 किग्रा. में एएसपी अखाड़ा से गुंजन पहले, तेजली स्टेडियम से हिमानी दूसरे व फतेहपुर से परी तीसरे स्थान पर रहीं।
49 किग्रा. में एएसपी अखाड़ा से शगुन पहले, काजल दूसरे व श्रेया तीसरे स्थान पर रहीं। 53 किग्रा. में टीएसबीएस से रजनी पहले, आस्था दूसरे व तेजली स्टेडियम से भारती तीसरे स्थान पर रहीं। 57 किग्रा. में तेजली स्टेडियम से सुनैना पहले, वृंदा दूसरे व अदिति तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर लड़कियों में 50 किग्रा. में जीएनजी कॉलेज से सोनू पहले, तेजली स्टेडियम से काजल दूसरे व जगाधरी से परविंद्र तीसरे स्थान पर रहीं।

53 किग्रा. में तेजली स्टेडियम से पायल पहले, अनु दूसरे व प्रियंका तीसरे स्थान पर रहीं। 55 किग्रा. में तेजली स्टेडियम से बबली पहले कंचन दूसरे व अलका तीसरे स्थान पर रहीं। 65 किग्रा. में तेजली स्टेडियम से अनु पहले, फतेहपुर से रिंसल दूसरे व समिता तीसरे स्थान पर रहीं। 72 किग्रा. में टीएसबीएस से आंचल पहले, फतेहपुर से रितिका दूसरे व तेजली स्टेडियम से रुबी तीसरे स्थान पर रहीं। 76 किग्रा. में टीएसबीएस से मिशु पहले, जीएनजी कॉलेज से प्रेरणा दूसरे व जगाधरी से गीतु तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed