फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Hanuman Chalisa recited in the District Secretariat

Yamuna Nagar News: जिला सचिवालय में किया हनुमान चालीसा का पाठ

Wed, 10 Jul 2024 06:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 10 Jul 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Chalisa recited in the District Secretariat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। पीठ बाजार के विरोध में जगाधरी के दुकानदार, व्यापारी व निवासी डीसी से मिलने जिला सचिवालय पहुंचे। यहां काफी देर तक डीसी से मुलाकात न होने पर सभी लोग सचिवालय परिसर में बैठ गए। यहीं पर हनुमान चालीसा का पाठ और राम नाम की माला जपने लगे। तब उनकी मुलाकात डीसी व एसपी से हुई। इसके उद्योग व्यापार मंडल के जगाधरी प्रधान कमल तनेजा ने अगुवाई में ज्ञापन सौंपे।
मंडल से अध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने बताया कि जगाधरी पुराना शहर है, जहां की गलियां-सड़कें संकरी हैं। उस पर भी पीठ बाजार वाले रविवार को अतिक्रमण कर लेते हैं। इससे राहगीरों के आने-जाने को रास्ता नहीं रहता। साथ ही पीठ बाजार से गंदगी की भी समस्या हो जाती है। पीठ बाजार लगाने वाले लोग कहां से आते हैं, कौन हैं, इसकी जानकारी भी नहीं है।
विज्ञापन

इनके पास पीठ बाजार लगाने को सरकारी लाइसेंस या मंजूरी भी नहीं है। जगाधरी के दुकानदार, व्यापारी व लोग पीठ बाजार से परेशान हैं। इसलिए समस्या का समाधान किया जाए। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल, आशीष मित्तल, संदीप गांधी, संजय शर्मा, विपिन गुप्ता, कमल धीमान, महेश पासी, अंकुर माहेश्वरी व गुरदीपपाल, पंकज मित्तल, कमल तनेजा, संजीव गुप्ता, दयानंद कांबोज, अंकुर माहेश्वरी, आशीष मित्तल, शुभम कक्कड, विजय सेठी, प्रदीप भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed