{"_id":"63b5e9813439315d4137d388","slug":"half-of-the-population-has-complete-control-over-the-panchayat-samiti-yamuna-nagar-news-knl1325743116","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के बारे बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के बारे बताया
विज्ञापन
यमुुनानगर। साइबर राहगिरी कार्यक्रम के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चमरौड़ी में जागरूकता शिविर लगाया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचाव के तरीके बताए।
कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा के मार्गदर्शन में करवाया गया। रादौर डीएसपी रजत गुलिया मुख्यातिथि रहे। वहीं थाना प्रबंधक साइबर क्राइम नसीब सिंह, उप निरीक्षक नरेंद्रपाल, एएसआई बलदेव सिंह, रादौर थाना प्रबंधक राजकुमार अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल इंदिरा देवी ने की। कार्यक्रम में करीब 500 विद्यार्थियों व अध्यापकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान डीएसपी रजत गुलिया व अन्य अधिकारियों ने साइबर अपराध के बारे बताया।
डीएसपी रजत ने कहा कि साइबर अपराध के लिए हेल्पलाइन 1930 नंबर है। साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर के बारे हर व्यक्ति को जागरूक किया जा रहा है। ताकि लोग साइबर अपराध से बच सकें। उन्होंने बताया कि साइबर राहगिरी का मुख्य उद्देश्य लोगों को साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी हो जाती है, तो तुरंत 1930 पर कॉल करें। उन्होंने कहा कि अपने मोबाइल लॉक, पैटनर्स, यूपीआई पे पिन इत्यादि किसी से साझा न करें।