फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Half an hour of rain, sky lightning falls in two places, 20 goats killed

आधा घंटा बरसे बदरा, दो स्थानों पर गिरी आकाशीय बिजली, 20 बकरियां मरीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
Half an hour of rain, sky lightning falls in two places, 20 goats killed
जगाधरी। गर्मी से परेशान लोगों पर बुधवार को मौसम की मेहरबानी हो गई। तेज गरज-चमक के साथ आधा घंटा तक बदरा बरसे। इस दौरान दो स्थानों पर आसमानी बिजली गिर गई। आसमानी बिजली से एक स्थान पर घर के शीशे टूट गए तो वहीं दूसरे स्थान पर पेड़ के नीचे बंधी 20 बकरियों की जान चली गई। इस घटना से लोग सहम गए। उधर बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिस कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही आसमान पर घने बादल छाए रहे। दिन बढ़ने के साथ साथ बादल भी घने होते गए। दोपहर 12 बजे हवा चलने लगी। कुछ ही देर बाद दोपहर के समय घने काले बादल छा गए जिससे दिन में अंधेरे जैसा अहसास हुआ। थोड़ी देर बाद तेज हवा के साथ बारिश बारिश शुरू हो गई। आधा घंटा तक बारिश होती रही, जिससे गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल गई। शहर की पॉश शास्त्री कॉलोनी में बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं आसमान के मकानों के शीशे टूट गए और कुछ बिजली के उपकरण जल गए। मकान मालिक पदम कौशल ने बताया कि उसका बिस्तर भंडार का काम है। घर के साथ ही उसकी किराना की दुकान भी है। हादसे के दौरान वह बाहर था। जबकि उसकी पत्नी और बेटी दुकान पर बैठी थीं। जब आसमानी बिजली गिरी तो एक जोरदार धमाका हुआ। वहीं छछरौली के गांव ताहरपुर में आसमानी बिजली एक पेड़ पर गिरी, जिससे वहां बैठीं 20 बकरियों की मौत हो गई। ताहरपुर कलां निवासी फजला व जैतपुर निवासी यामीन ने बताया कि रोजाना की तरह वे दोपहर में बकरियों को चराने के लिए गांव के पास ही ले गए थे। बकरियों में दोनों की 10 10 बकरियां थीं। इस दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और बूंदाबांदी के साथ बिजली कड़कने लगी। बारिश के कारण सभी बकरियां एक पेड़ के नीचे इकट्ठा होकर दुबक कर बैठ गई थीं। जिस पेड़ के नीचे बकरियां बैठी थीं, उसी पर आसमानी बिजली गिर गई। एक ही झटके में सभी बकरियां मर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed