{"_id":"5d5fa12f135641726187acb4714ed47b","slug":"gust-teachers-relive-job-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिथि अध्यापक आज विस अध्यक्ष के घर का करेंगे घेराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिथि अध्यापक आज विस अध्यक्ष के घर का करेंगे घेराव
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Fri, 10 Jul 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा अध्यक्ष के आवास के सामने राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के बैनर तले अतिथि अध्यापकों का क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। वीरवार को वरिष्ठ नेता जय प्रकाश मित्तल, पवन कुमार, अशोक शर्मा, विकास धीमान व संजय को अनशन पर बिठाया गया। अतिथि अध्यापक 10 जुलाई को वे विधानसभा अध्यक्ष के आवास का घेराव करेंगे।
वीरवार को धरने की अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान संत कुमार ने की। अध्यापकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रधान संत कुमार ने कहा कि यह क्रमिक अनशन सरप्लस का बहाना बनाकर हटाए गए 4073 अतिथि अध्यापकों के शिक्षा विभाग में पुन: नियुक्ति और इन हटाए गए अतिथि अध्यापकों सहित 15 हजार अतिथि अध्यापकों को नियमित करवाने के लिए किया जा रहा है।
धरने एवं क्रमिक अनशन पर बैठे अतिथि अध्यापकों ने स्पीकर कंवरपाल से मांग की कि वे जन शिक्षा के हित में एवं बच्चों की प्रभावित होती पढ़ाई को देखते हुए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर अतिथि अध्यापकों को नियमित करवाएं।
विज्ञापन
महासचिव जसबीर चिक्कन ने कहा कि 10 जुलाई को विधानसभा अध्यक्ष के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें यमुनानगर जिले के सभी अतिथि अध्यापकों के साथ नियमित अध्यापक एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी भाग लेंगे। महिला विंग की जिला प्रधान मनजीत कौर ने कहा कि सरकार महिलाओं के धैर्य की परीक्षा न ले।
धरने को सीटू के जिला सचिव विनोद त्यागी, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान सुरेंद्र सैनी, संघ के वरिष्ठ नेता रविंद्र दहिया, बलविंद्र, रामदास, संदीप, हरपाल, प्रदीप सैनी, रमेश, विपिन, रविंद्र तेजली, शिव, कमल गर्ग, विनोद, जयभगवान, सोमती, नीलम, प्रतिभा, विनीता, मधु, रंजू, कुलविंद्र कौर, यशोधा, बलजीत, अर्चना गर्ग, शशि मैडम और जसबीर कौर ने संबोधित किया।