फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Gurunanak Girls College booms at international level

गुरूनानक गर्ल्स कॉलेज ने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय वेबनार का आयोजन किया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
Gurunanak Girls College booms at international level
वेबीनार में भाग लेते गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज के प्राध्यापक व अन्य। - फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान गुरू नानक गर्ल्स कॉलेज ने उत्साह और कुछ कर गुजरने की चाहत में डिजिटल प्लेटफार्म पर नवीन टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हुए ऑनलाइन राष्ट्रीय व तीन अन्तर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया। जिसके अंतर्गत 2 मई को यमुनानगर से गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज एवं दिल्ली के एआरएसडी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया। जिसका विषय लॉकडाउन और रचनात्मकता रहा। 3 मई को यमुनानगर गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज और दिल्ली के पीजीडीएवी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में शोध के बदलते प्रतिमान और साहित्यिक चोरी विषय पर अन्तर्राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित किया गया।इसमें शोध के क्षेत्र में नकल का प्रचलन पर विस्तार से चर्चा की गई। 4 मई को भी दिल्ली के पीजीडीएवी के साथ संयुक्त रूप से एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया। जिसका मुख्य विषय वैश्विक सन्दर्भ में हिंदी रहा। जिसके मुख्य वक्ता मॉरीशस के महात्मा गाधी संस्थान से डॉ. कृष्ण कुमार झा और तथा दिल्ली से पीजीडीएवी डॉ. हरीश कुमार रहे। उन्होंने हिन्दी भाषा के वैश्विक स्वरूप पर प्रकाश डाला। इस दौरान हिन्दी भाषा के इतिहास और विकास की यात्रा को दोहराया गया। इसके साथ ही 5 मई को दिल्ली के अरविंदो कॉलेज के साथ गुरू नानक गर्ल्स कॉलेज ने संयुक्त रूप से एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया। जिसका विषय लोक साहित्य का संकलन और संरक्षण रहा। वेबिनार के मुख्य वक्ता असम सेंट्रल यूनवर्सिटी के विभागाध्यक्ष प्रो. जय कौशल रहे। राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर संपन्न हुए इन वेबिनारो के लिए कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. वरिन्द्र गांधी ने कार्यक्रमों की सराहना की और कार्यक्रम संयोजिका डॉ. लक्ष्मी गुप्ता, तकनीकी सहायक डॉ. आरती, रशमीत, नवदीप, डाली सहित पूरे हिन्दी विभाग को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed