फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Guilty of misconduct with a minor twelve years imprisonment

नाबालिग से दुराचार के दोषी को बारह साल की कैद

Tue, 22 Jul 2014 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगाधरी।
ब्यूरो/अमर उजाला, जगाधरी। Updated Tue, 22 Jul 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन
Guilty of misconduct with a minor twelve years imprisonment
मौसी की नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर अपहरण करने के बाद उससे दुराचार के दोषी गांव हरेवा निवासी अनिल उर्फ मनीष को कोर्ट ने 12 साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


जुर्माना न देने पर चार महीने की अतिरिक्त सजा होगी। यह फैसला अतिरिक्त जिला तथा सत्र न्यायधीश रितु गर्ग की कोर्ट ने सुनाया है। कोर्ट में करीब एक साल तक चली सुनवाई के दौरान 16 लोगों की गवाही हुई।
विज्ञापन


दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के उपरांत सोमवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट की न्यायाधीश ने दोषी को सजा सुना दी।

दो जून 2013 को छछरौली पुलिस को दी शिकायत में कस्बे की एक महिला ने कहा कि करीब 18 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। उसका पति दिमागी बीमारी की वजह से मंदबुद्धि हो गया है। उसकी बड़ी बहन की शादी हरेवा गांव में हो रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन के बेटे अनिल उर्फ मनीष का रिश्तेदारी की वजह से उनके घर पर आना जाना है। शिकायतकर्ता के मुताबिक अनिल उसकी मंझली बेटी पर बुरी नजर थी।

इस बारे में उसने अपने जेठ के बेटों को बताया था। उन्होंने अनिल को धमकाया भी था। एक जून 2013 को उसकी बेटी दिन के समय करीब तीन-साढे़ तीन बजे घर से गायब मिली। इसकी सूचना उसने अपने जेठ के बेटों को दी।


उन्होंने बेटी की तलाश शुरू कर दी। लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। जब उन्होंने हरेवा गांव में पहुंच कर अनिल उर्फ मनीष की तलाश की, तो उन्हें पता चला कि वह भी एक जून से गायब है। शिकायतकर्ता के मुताबिक अनिल उर्फ मनीष ने उसकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर अगवा किया है।

पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर गांव हरेवा निवासी अनिल उर्फ मनीष के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने दो जून को नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करने के उपरांत इस मामले में दुराचार की धारा 376 को जोड़ दिया। मेडिकल जांच में पीड़िता के साथ दुराचार की पुष्टि हुई। पुलिस ने गिरफ्तार अनिल उर्फ मनीष को चार जून 2013 को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इसके बाद मामले की सुनवाई कोर्ट में शुरू हो गई। फास्ट ट्रैक कोर्ट की न्यायाधीश रितु गर्ग ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के उपरांत गांव हरेवा निवासी अनिल उर्फ मनीष को दोषी करार दिया।


सरकारी वकील रजनीश रायजादा ने बताया कि कोर्ट ने अनिल उर्फ मनीष को 12 साल कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर चार महीने की अतिरिक्त सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed