फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   guest teachers/relive/job

अब सीएम आवास के घेराव की चेतावनी

Tue, 14 Jul 2015 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर Updated Tue, 14 Jul 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष के आवास के समक्ष राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के बैनर तले अतिथि अध्यापकों का क्रमिक अनशन सातवें दिन भी जारी रहा। रविवार को अनशन पर बैठे अतिथि अध्यापकों को बदलकर सोमवार को पांच अन्य अतिथि अध्यापक 24 घंटे के लिए अनशन पर बैठे।
विज्ञापन


अतिथि अध्यापकों के समर्थन में कई संगठनों के सदस्यों ने भी मिलकर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उन्हें नौकरी पर नहीं बुलाया गया तो 19 जुलाई को प्रदेशभर के अतिथि अध्यापक करनाल में सीएम आवास का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


सोमवार को संघ के जिला वरिष्ठ उपप्रधान सुखदेव दड़वा, नवीन कांबोज, राकेश कुमार, ऋषिपाल व बलविंद्र को मालाएं पहनाकर अनशन पर बिठाया गया। धरने की अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान संत कुमार ने की। प्रधान संत कुमार ने कहा कि यह क्रमिक अनशन सरप्लस का बहाना बनाकर हटाए गए 4073 अतिथि अध्यापकों के शिक्षा विभाग में पुन: नियुक्ति और इन हटाए गए अतिथि अध्यापकों सहित 15 हजार अतिथि अध्यापकों को नियमित करवाने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने एवं क्रमिक अनशन पर बैठे अतिथि अध्यापकों ने स्पीकर से मांग की कि वे जन शिक्षा के हित में एवं बच्चों की प्रभावित होती पढ़ाई को देखते हुए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर अतिथि अध्यापकों को नियमित करवाएं।


धरने में सर्वकर्मचारी संघ के राम कुमार कांबोज, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जरनैल सिंह सांगवान, संघ के वरिष्ठ नेता रविंद्र दहिया, बलविंद्र, रामदास, संदीप, हरपाल, प्रदीप सैनी, रमेश, विपिन, रविंद्र तेजली, शिव, कमल गर्ग, विनोद, जयभगवान, सोमती, नीलम, प्रतिभा, विनीता, मधु, रंजू, कुलविंद्र कौर, यशोधा, बलजीत, अर्चना गर्ग, शशि मैडम और जसबीर कौर ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed