फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   guest teachchers-ymn

हरियाणा सरकार की अर्थी लेकर सड़कों पर उतरे अतिथि, फूंका पुतला

Tue, 21 Jul 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर Updated Tue, 21 Jul 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ के बैनर तले अतिथि अध्यापक मंगलवार को हरियाणा सरकार के पुतले की अर्थी लेकर सड़कों पर उतर गए। सड़कों से रोष मार्च निकालने के बाद अतिथियों ने फव्वारा चौक पर आकर हरियाणा सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने बर्खास्त अतिथि अध्यापकों को बहाल करने और अन्य अतिथि अध्यापकों को नियमित करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ के बैनर तले सैकड़ों अतिथि अध्यापक मंगलवार को डीएवी कॉलेज के समक्ष रेलवे रोड पर एकत्रित हुए। यहां उन्होंने 4073 अतिथि अध्यापकों को सरप्लस बताकर विभाग से हटाने के विरोध में स्टेट कार्यकारिणी सदस्य सतपाल शर्मा व जिला प्रधान निजिन लांबा के नेतृत्व में सरकार विरोधी नारेबाजी की और सरकार का पुतला जलाया।
विज्ञापन


चार महिला अतिथि अध्यापकों ने पुतले की अर्थी बनाकर कंधों पर उठा लिया और सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए रेलवे रोड से रोष मार्च निकालते हुए निकले। अतिथि अध्यापकों ने फव्वारा चौक पर आकर पुतले को चौक के बीचोंबीच रख दिया। एक महिला अतिथि अध्यापक ने यहां पुतले को आग के हवाले किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रधान नितिन लांबा ने कहा कि अगर सरकार ने हटाए गए अतिथि अध्यापकों को पक्का नहीं किया तो अतिथि अध्यापक गांव-गांव व गली-गली जाकर सरकार की वादा खिलाफी नीतियों की पोल खोलेंगे और अपने आंदोलन को और तेज कर देंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में अनिल जट्टान, जितेंद्र, सुमन बक्शी, जगवंत, जगदीप, बलदेव शास्त्री, रविंद्र शास्त्री, अजय शर्मा, प्रदीप, बर्खाराम, भूषण, ज्योति, मंजू चौधरी, डिंपल, राजीव आदि शामिल हुए।

कोई भी कुर्बानी देने से नहीं हटेंगे पीछे
स्टेट कार्यकारिणी सदस्य सतपाल ने कहा कि किस प्रकार खाप पंचायतों व अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा प्रार्थना करने पर बहुत ही मुश्किल से अनशनकारियों को मना कर उनका अनशन तुड़वाया गया। अतिथि अध्यापक अपने रोजगार के लिए किसी भी कुर्बानी से पीछे नहीं हटेंगे।

झूठा शपथ पत्र देकर हटाया  
अध्यापक नेता ऋषिपाल ने कहा कि सरकार ने घोषणा पत्र में कहा था कि वह उन्हें नियमित करेंगे। लेकिन सरकार ने कोई झूठा शपथ पत्र देकर 4073 अतिथि अध्यापकों को सरप्लस बताकर विभाग से हटा दिया। जिसे वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।


जाम की रही स्थिति  
अतिथि अध्यापक डीएवी कॉलेज से रेलवे रोड पर सड़क पर आ गए। इससे मार्ग पर अतिथि अध्यापकों के पीछे पीछे वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। जिससे मार्ग पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। जब अतिथि फव्वारा चौक पर सड़क के बीचोंबीच पुतला लेकर खड़े हुए तो रेलवे रोड व जगाधरी वर्कशाप रोड पर जाम लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed