Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   GRP nabs opium smuggler from Jharkhand

Yamuna Nagar News: जीआरपी ने झारखंड से पकड़ा अफीम तस्कर

Tue, 17 Nov 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 17 Nov 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
GRP nabs opium smuggler from Jharkhand
पकड़ा गया आरोपी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। अफीम बेचने के मामले में तीन वर्ष से वांछित आरोपी को राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने झारखंड की रांची से करीब 40 किलोमीटर दूर जिला खूटी से गिरफ्तार किया है। पूर्व में हिंसक क्षेत्र होने के कारण स्थानीय पुलिस ने वहां जाने से मना कर दिया। इसके बाद (जीआरपी ने अर्धसैनिक बल के साथ ऑपरेशन चलाकर आरोपी गुरदयाल मुंडा को गिरफ्तार कर लिया।
वह खूटी में पहाड़ी पर अफीम की खेती करता था। गुरदयाल की गिरफ्तारी वर्ष 2023 में अफीम के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर की गई है।
आरोपी को पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया और इसके बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी गुरदयाल को जेल भेज दिया।जीआरपी थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि 26 जून 2023 को उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के गांव सीहपुर निवासी धर्मेंद्र को 1.40 किलोग्राम अफीम के साथ प्लेटफॉर्म से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह झारखंड की राजधानी से रांची करीब 40 किलोमीटर दूर खूटी से आरोपी गुरदयाल मुंडा से अफीम लेकर आया था। वह अफीम उसे यहां बेचने थी, लेकिन पुलिस ने धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि धर्मेंद्र से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए। इस दौरान जीआरपी की टीम झारखंड गई, लेकिन गुरदयाल मुंडा की गिरफ्तार के लिए स्थानीय पुलिस से कोई मदद नहीं मिली। फिर पता चला कि वह क्षेत्र नक्सल प्रभावित रह चुका और पुलिस भी वहां नहीं जाती है।

इसके बाद प्रशासन के सहयोग से अर्धसैनिक बल का सहयोग मांगा गया। पुलिस ने दो ट्रकों में अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ ऑपरेशन की रूपरेखा तैयार की। हिंसक क्षेत्र की श्रेणी में आने के कारण अर्धसैनिक बलों ने ऑपरेशन से एक रात पहले भूमिगत बारूदी सुरंगों की जांच की। इसके बाद 13 नवंबर को चारों तरफ से पहाड़ी घेर कर आरोपी गुरदयाल मुंडा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed