फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Grievance Redressal Committee meeting held in Yamunanagar

Yamunanagar: कष्ट हरने को हुई बैठक में गूंजा कॉलोनियों के वैध-अवैध का मुद्दा, वैध करने पर उठाए सवाल

Fri, 02 Jun 2023 08:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 02 Jun 2023 08:08 PM IST
सार

समिति सदस्य व पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू ने कहा कि तेजली रोड पर कालिंदी कॉलोनी, जिसमें 80 प्रतिशत के करीब आबादी है। वह शहर के बीच में है उसे अब तक वैध नहीं किया गया। जबकि इसके आसपास की दूसरी कॉलोनियां, जिनमें कोई रहता भी नहीं उन्हें वैध कर दिया गया। यह हो क्या रहा है।

विज्ञापन
Grievance Redressal Committee meeting held in Yamunanagar
कष्ट निवारण समिति की बैठक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर शहर की कॉलोनियों को अवैध बताकर उनमें काम नहीं कराने का मामला शुक्रवार को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में खूब गूंजा। कष्ट निवारण समिति बैठक की अध्यक्षता कर रही महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री कमलेश ढांडा के सामने न केवल फरियादियों बल्कि सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों ने भी नगर निगम अधिकारियों को आड़े हाथों लिया।

विज्ञापन


कष्ट निवारण समिति के सदस्य राकेश त्यागी ने तो मंत्री को यहां तक कह दिया जब से नगर निगम बना है तब से यमुनानगर शहर का भट्ठा बैठ गया है। लोगों के नक्शे पास हैं, उनके पास घर की रजिस्टरी भी हैं। फिर भी उनकी कॉलोनियों को अवैध बताया जा रहा है। इतने सालों से गोबिंदपुरा बसा हुआ है जिसमें शत प्रतिशत आबादी है वह भी अब तक अवैध एरिया बनाया हुआ है।
विज्ञापन


समिति सदस्य व पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू ने कहा कि तेजली रोड पर कालिंदी कॉलोनी, जिसमें 80 प्रतिशत के करीब आबादी है। वह शहर के बीच में है उसे अब तक वैध नहीं किया गया। जबकि इसके आसपास की दूसरी कॉलोनियां, जिनमें कोई रहता भी नहीं उन्हें वैध कर दिया गया। यह हो क्या रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद समिति सदस्य जगदीश बब्बर भी उठ कर आगे आए और कॉलोनियों के वैध करने के तरीके पर ही सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक-दो गली को छोड़ कर सारी कॉलोनी को वैध करते हैं। फिर लोग उन दो गलियों को वैध कराने के लिए धक्के खाते फिरते हैं। लोग परेशान हो गए हैं।

यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने भी इस पर चिंता जताते हुए कहा कि जिस कॉलोनी में आबादी बसी है और उसे छोड़ कर दूसरी कॉलोनियों को वैध कर दिया जाए, यह गलत है। इसकी जांच होनी चाहिए। जिस पर संज्ञान लेते हुए मंत्री कमलेश ढांडा ने जांच के लिए एक कमेटी बनाने को कहा।

इस कमेटी में नगर निगम के पार्षदों के अलावा शहरी क्षेत्र में आने वाले कष्ट निवारण समिति के सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा। यह कमेटी रिपोर्ट देगी कि वैध-अवैध करने में कहां पर लापरवाही हुई है।

दरअसल सुंदर विहार कांसापुर के राजकुमार ने कष्ट निवारण समिति की बैठक में अपना परिवाद रखते हुए शिकायत दी थी कि 25 वर्षों से सुंदर विहार कॉलोनी के साथ पक्षपात हो रहा है। अधिकारियों ने एक गली को छोड़ कर पूरी कॉलोनी को वैध कर दिया। बारिश होते ही कच्ची गली में पानी जमा हो जाता है। वहां बिजली निगम के पोल लगे हैं और सारे टैक्स भी दे रहे हैं। यदि कॉलोनी अवैध है तो अपने पोल, सीवरेज लाइन सब उखाड़ लो।

पिता के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंची बेटी
राम नगर कांसापुर रोड में अपने नाना-नानी के घर रह रही निर्मत सैनी बैठक में कुरुक्षेत्र के गांव कैंथला में रहने वाले अपने पिता के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंची। निर्मत ने मंत्री को बताया कि उसके पिता फौज में थे। पिता का मां के साथ झगड़ा रहता था। फौज से सेवानिवृत्त होने के बाद पिता ने मां, उसे व भाई को घर से निकाल दिया। वह पढ़ना चाहती है लेकिन पिता उसके असल दस्तावेज, लेपटॉप, किताबें नहीं दे रहा। बिना दस्तावेजों के वह कॉलेज में दाखिला तक नहीं ले पा रही। यहां तक की उसके भाई का एक साल बर्बाद हो गया है।


इसलिए पुलिस उसके व भाई के दस्तावेजों को पिता के पास से उन्हें दिलाए। डीएसपी राजीव ने इस मामले में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता की मां ने अपने पति कुलविंद्र सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है। आरोपी को पांच जून को पेश होने का नोटिस दिया है। यदि वह पेश नहीं होते तो आगामी कार्रवाई की जाएगी। दस्तावेजों के अभाव में भाई-बहन की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed